सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें से एक आज एक बुजुर्ग का वायरल हो रहा हैं जिसमें बुजुर्ग बाइक पर स्टंट दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं और सभी को हैरान कर रहे हैं। बुजुर्ग का हवा-हवाई अंदाज़ देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि वे उम्र के इस पड़ाव पर हैं। इस वीडियो को yourenaturegram नाम के Instagram अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे लाखों लोगों ने देखा हैं। वीडियो देख कोई भी बुजुर्ग शख्स की दिलेरी की तारीफ करेगा। हां, ये चिंता भी ज़रूर होगी कि अगर कहीं कुछ अनहोनी हुई तो इनकी जान पर भी बन सकती है।














