सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों से जुड़े कई वायरल वीडियो में से एक सामने आ रहा हैं जिसमें एक छोटी-सी बकरी का विशालकाय गैंडे से सामना देखने को मिला। इसमें बकरी अपने से कई गुना बड़े गैंडे से पंगा लेते हुए नजर आती है। वैसे, तो गैंडा बड़ा शांत जानवर होता है। लेकिन अगर उसे कोई परेशान करे, तो वह एक झटके में उसे मजा चखा सकता है। लेकिन वायरल हो रहा ये वीडियो जरा हटकर है। गैंडे ने बकरी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर planetearth.explorer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।














