इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे है। इन्ही वीडियो में से एक इन दिनों काफी बार देखा जा रहा है। यह वीडियो दो महिलाओं की बीच हुई लड़ाई का है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों के बीच हाथापाई नहीं हो रही लेकिन जिस तरह से ये लड़ाई कर रहे है देख आपकी हंसी जरुर छूट जाएगी।
इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत के किसी शहर के मोहल्ले में दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। वीडियो को देखकर मालूम पड़ता है कि महिलाएं अड़ोसी-पड़ोसी हैं और किसी बात को लेकर दोनों के बीच जंग छिड गई है। वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो दोनों महिलाएं अपने घर के सामने पड़े कूड़े को एक-दूसरे की तरफ फेंक रही थीं, लेकिन आक्रोश बढ़ जाने पर दोनों ही एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकने लगीं।
CUxOAXAvqcn














