यह वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांता नंदा ने ट्विटर पर बुधवार को शेयर किया था, जिसे न्यूज लिखने तक 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि लगभग 1500 लोगों ने इसे लाइक किया है। क्लिप में देख सकते हैं कि तीन तगड़े शेर एक एसयूवी कार को घेरे हैं। एक शेर तो कार के बोनट पर खड़ा नजर आ रहा है, अन्य दो जमीन पर मोर्चा संभाले हैं। बोनट पर चढ़ा शेर कार का साइड मिरर खाने की कोशिश करता भी दिख रहा है। यकीनन, यह क्लिप देखकर ही समझ आ रहा है कि अंदर बैठे लोगों की हालत कैसी होगी! वैसे किसी सफारी के दौरान आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है क्या?After accidentally locking the door with keys inside pic.twitter.com/kJ1NQJ68GI
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 19, 2021
















