न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मामले में अनुपम और हंसल हुए आमने-सामने, कार दुर्घटना में घायल हुई एक्टेस, एक मजदूर की मौत

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जीवनी के बारे में दिखाया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Dec 2024 8:17:50

2 News : इस मामले में अनुपम और हंसल हुए आमने-सामने, कार दुर्घटना में घायल हुई एक्टेस, एक मजदूर की मौत

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जीवनी के बारे में दिखाया गया था। इसमें अनुपम खेर ने मनमोहन का किरदार निभाया था। दो दिन पहले मनमोहन के निधन से यह फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में आ गई। अनुपम ने सोशल मीडिया पर इस मूवी का जिक्र करते हुए मनमोहन को भावभिनी श्रद्धांजलि दी थी। इस बीच पत्रकार वीर सांघवी ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की आलोचना कर दी।

इसका नतीजा ये हुआ कि अनुपम और मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता में जुबानी जंग छिड़ गई। सांघवी ने लिखा, “अगर आप मनमोहन सिंह के बारे में बोले गए झूठ को याद रखना चाहते हैं, तो आपको ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ दोबारा देखनी चाहिए। यह न केवल अब तक बनी सबसे खराब हिंदी फिल्मों में से एक है, बल्कि ये भी दिखाती है कि कैसे एक अच्छे आदमी का नाम खराब करने के लिए मीडिया को यूज किया गया।”

उनकी इस पोस्ट पर हंसल ने लिखा, “+100” हंसल की यह रिएक्शन अनुपम को अखर गई। अनुपम ने लिखा, “यहां दोगले वीर नहीं हैं। उनके पास फिल्म को नापसंद करने की आजादी है लेकिन हंसल फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। इंग्लैंड में शूट के समय मौजूद थे। अपने क्रिएटव इनपुट दिए और फीस भी ली होगी। उनका वीर सांघवी के कमेंट को 100% कहना गड़बड़ है और डबल स्टैंडर्ड से भरपूर है। ऐसा नहीं है कि मैं सांघवी से सहमत हूं लेकिन हम सभी बुरा काम कर सकते हैं। हमें इसे स्वीकार करना होगा, हंसल मेहता जैसे नहीं जो कुछ लोगों से तारीफें बटोरना चाहते हैं। बड़े हो जाओ हंसल।”

अनुपम की इस पोस्ट पर अब हंसल ने लिखा, “मैं मानता हूं कि मुझसे गलती हुई है। मैंने प्रोफेशनल होकर काम किया लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मुझे फिल्म का बचाव करते रहना होगा या गलतियों को नजरअंदाज करना पड़ेगा। जहां तक फायदा उठाने और दोगलेपन की बात है, तो मैं आदरपूर्वक कहूंगा कि ऐसा लगता है कि आप मुझे उसी पैमाने से आंक रहे हैं जिससे खुद को आंकते हैं।” हंसल ने आगे माफी मांगी और कहा कि वो मिलकर इस मसले को सुलझाना चाहेंगे।

anupam kher,actor anupam kher,hansal mehta,filmmaker hansal mehta,the accidental prime minister,anupam hansal,urmila kothare,actress urmila kothare,urmila car accident

मुंबई के कांदिवली एरिया में एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार से हुआ हादसा

मराठी फिल्मों और टीवी शो की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार का आज शनिवार (28 दिसंबर) सुबह एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार की चपेट में दो मजदूर आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उर्मिला और उनके ड्राइवर के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि उर्मिला की कार का एक्सीडेंट तब हुआ जब वह शूटिंग खत्म करके घर लौट रही थीं।

कार का एयर बैग खुलने से उर्मिला की जान बच गई। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना मुंबई के कांदिवली इलाके में पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास हुई। कार ने जिन मजदूरों को टक्कर मारी वे मेट्रो में काम कर रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी जिस वजह से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। मुंबई के समतानगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें उर्मिला ने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘दुनियादारी’, ‘ति साढ्या के करते’, ‘गुरु’, ‘काकन’ और ‘थैंक गॉड’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उर्मिला दिग्गज मराठी एक्टर महेश कोठारे के बेटे आदिनाथ कोठारे की पत्नी हैं। वह हाल ही स्टार प्रवेश चैनल पर 'तुझमें गीत गाता है' सीरियल में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ