न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ के टीजर में सलमान का धांसू अंदाज, सुपरस्टार ने अंबानी परिवार के साथ जामनगर में मनाया जन्मदिन

सुपरस्टार सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। दो दिन पहले इसमें सलमान का फर्स्ट लुक पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Dec 2024 6:31:41

2 News : ‘सिकंदर’ के टीजर में सलमान का धांसू अंदाज, सुपरस्टार ने अंबानी परिवार के साथ जामनगर में मनाया जन्मदिन

सुपरस्टार सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। दो दिन पहले इसमें सलमान का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। तब घोषणा की गई कि फिल्म का टीजर 27 दिसंबर को सलमान के 59वें जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि 26 की रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इसे एक दिन टाल दिया गया। अब मेकर्स ने आज शनिवार (28 दिसंबर) को मूवी का टीजर शाम 4.05 बजे जारी कर दिया। टीजर 1 मिनट 41 सैकंड का है। सबसे पहले सलमान की तगड़ी एंट्री होती है।

इसके बाद उनका डायलॉग आता है, जिसमें सुनने को मिलता है कि सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है। इसके बाद सलमान का एक्शन अवतार देखने को मिलता है। यह टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ का डायरेक्शन एआर मुरुगदास ने किया है। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन वाली यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी।

फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी हैं। इससे पहले सलमान ने साजिद की फिल्म ‘किक’ में काम किया था। वे 10 साल बाद फिर एक हुए हैं। वे ‘किक 2’ में भी काम करेंगे। सलमान के फैन इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, क्योंकि साल 2023 में आई फिल्म ‘टाइगर 3’ के बाद वो कोई भी फिल्म लेकर नहीं आए हैं। हाल ही में वो वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ में भी दिखे, लेकिन इसमें उनका कैमियो है।

सलमान खान 27 दिसंबर को हुए 59 साल के, जामनगर में हुआ जोरदार स्वागत

शुक्रवार (27 दिसंबर) को सलमान खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। सलमान ने अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ गुजरात के जामनगर में बर्थडे पार्टी मनाई। इस मौके पर अंबानी परिवार ने धूमधाम से भाईजान का स्वागत किया। उनकी पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

जब सलमान मुंबई से जामनगर उतरे तब बम और पटाखों के साथ उनका स्वागत हुआ। घर के बाहर हैप्पी बर्थडे भाईजान लिखा हुआ था। जैसे ही सलमान परिवार के साथ घर पर उतरे तो जोर-जोर से पटाखे फूटने लगे। सलमान के आने से आसमान रंग-बिरंगा हो गया। हालांकि पार्टी की इनसाइड तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। सूत्रों के मुताबिक वहां हुई पार्टी के दौरान सलमान की हिट फिल्मों के गाने और साउंडट्रैक बजते रहे, जिससे माहौल और भी शानदार बना।

इससे पहले सलमान के छोटे भाई एक्टर सोहेल खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सभी घरवाले प्राइवेट जेट में बैठे थे और जामनगर के लिए रवाना हो रहे थे। जेट में सलमान की मां सलमा खान, सौतेली मां हेलन, भाई, बहनें और बच्चे शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा