न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण की बेटी का चेहरा दिखाने पर भड़के फैंस, कैटरीना ने दिखाई विक्की के साथ वेकेशन की झलक

वरुण धवन फिलहाल अपनी एक्शन मूवी ‘बेबी जॉन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Dec 2024 7:28:35

2 News : वरुण की बेटी का चेहरा दिखाने पर भड़के फैंस, कैटरीना ने दिखाई विक्की के साथ वेकेशन की झलक

वरुण धवन फिलहाल अपनी एक्शन मूवी ‘बेबी जॉन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में लोगों को वरुण की परफोरमेंस बहुत पसंद आ रही है। हालांकि मूवी को बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पोंस नहीं मिल रहा है, जैसी उम्मीद थी। बहरहाल वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल अपनी बेटी लारा के साथ आज शनिवार (28 दिसंबर) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। वे तीनों न्यू ईयर वेकेशन पर निकले हैं। हालांकि वीडियो देखने के बाद वरुण के फैंस पैपराजी पर भड़क गए।

दरअसल अब तक वरुण ने खुद बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है क्योंकि वे उसे अभी लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। लेकिन पैपराजी ने आज जूम करके लारा का चेहरा दिखा दिया। खास बात ये है कि उन्होंने वरुण की इजाजत भी नहीं ली। फैंस पैपराजी से कह रहे हैं कि आपको शर्म आनी चाहिए ये सब करने के लिए, इसे डिलीट करो। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर बहुत सजग रहते हैं।

उन्होंने अभी तक बेटी वामिका और बेटे अकाय का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने फोटोग्राफर्स से भी इस बात की अपील की हुई है। बता दें कि वरुण ने जून में ऐलान किया था कि वे पिता बन गए हैं। उन्होंने लिखा था, “हमारी बेबी गर्ल आ गई है। थैंक्यू आप सबकी इतनी शुभकामनाओं के लिए।” वरुण ने फादर्स डे पर बेटी की पहली फोटो शेयर की थी, लेकिन उसका चेहरा रिवील नहीं किया था। हाल ही क्रिसमस पर वरुण और नताशा ने बेटी के साथ फोटो साझा की थी, लेकिन उसमें भी चेहरे पर इमोजी लगाई हुई थी।

साल 2021 में राजस्थान में हुई थी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी के 3 साल हो चुके हैं। फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाता है। अब कैटरीना ने विक्की के साथ बिताई छुट्टियों की झलक दिखाई है। कैटरीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, “परिवार, दोस्त और ब्रिटिश जंगली इलाके...(बॉक्सिंग डे पर जीरो महासागर में डुबकी लगाना हमेशा एक अच्छा विचार लगता है)।”

एक फोटो में कैटरीना, विक्की को गले लगाती नजर आईं। इस दौरान दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते और पोज देते दिखे। वे समंदर किनारे परिवार संग खूबसूरत समय बिता रहे हैं। विक्की और कैटरीना ने ब्लैक कलर के आउटफिट को चुना। दूसरी तस्वीर में कपल खूबसूरत नजारों के बीच सैर का आनंद ले रहा है। अन्य तस्वीरों में वे दोस्तों के साथ पोज दे रहे हैं।

हाल ही में विक्की ने समंदर के किनारे आराम करते हुए अपनी और कैटरीना की एक तस्वीर पोस्ट की थी। वे कैजुअल आउटफिट में कैमरे की तरफ पीठ करके प्रकृति की शांति के बीच आनंद लेते दिखे। विक्की ने कैप्शन लिखा, “पॉज।” हाल ही कैटरीना ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वह परिवार के साथ त्योहार मनाती नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ