आज के दौर में सभी सोशल मीडिया पर वायरल करने के विचार से वीडियो बनाते हैं और इसके लिए कुछ भी कर जाते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जिसमें वीडियो को वायरल करने के चक्कर में बच्चे के हाथ में ही एक भयंकर सांप थमा दिया गया और सामने वाला वीडियो बनाता रहा। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत रफ़्तार से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा डरावने सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है। हर कोई वीडियो को देखकर दंग है कि कैसे ये छोटा सा बच्चा सांप के साथ वीडियो बना रहा है।














