द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी अर्जेंटीना के मेंडोजा के एक आइस्क्रीम पार्लर में ऐसी घटना हाल ही में घटी कि लोग देखकर दंग हो गए। गॉन्डॉय क्रूज की एक आइस्क्रीम की दुकान में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे आइस्क्रीम खरीदने के लिए खड़े हुए थे जब अचानक एक महिला घुस आई। महिला ने मास्क नहीं लगाया था इसलिए उसे दुकानदार ने मास्क पहनने के लिए टोका। महिला इस बात से काफी गुस्सा हो गई। उसने तुरंत ही अपनी काली ड्रेस उतारी और सबके सामने सिर्फ ब्रा और अंडरवियर में खड़ी हो गई। इसके बाद उसने अपनी ड्रेस को मास्क की तरह चेहरे पर बांध लिया। बांधते-बांधते वो गुस्से में दुकानदार से कह रही थी कि अब उसे चैन से मास्क बांध लेने दिया जाए, टोका ना जाए। मगर ये देखकर दुकानदार भी हैरान हो गया और उसने तुरंत ही महिला को सही तरह का मास्क पहनकर आने के लिए कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पास खड़ा परिवार भी ये देखकर हैरान था और पिता उस ओर देख भी नहीं रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहर महिला के साथ करीब 11 लोग और थे। सब ने मिलकर उसे आइस्क्रीम लाने के लिए भेजा था।Shocking moment woman strips down to her underwear and uses dress as a face mask to buy ice cream pic.twitter.com/w6KTqg1aJj
— The Sun (@TheSun) January 4, 2022
















