न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CDS रावत को ट्रिब्यूट देते हुए पीपल के पत्ते पर तराशी तस्वीर, हुनर से बनाई PM मोदी सहित कई शख्सियत

हर कोई अपने हुनर से अपनी पहचान बनाता हैं। ऐसा ही एक अनोखा हुनर हैं राजस्थान के पाली के 21 साल के श्रवण में जो देश-दुनिया की नामी हस्तियों की तस्वीरें तराशते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 12:32:23

CDS रावत को ट्रिब्यूट देते हुए पीपल के पत्ते पर तराशी तस्वीर, हुनर से बनाई PM मोदी सहित कई शख्सियत

हर कोई अपने हुनर से अपनी पहचान बनाता हैं। ऐसा ही एक अनोखा हुनर हैं राजस्थान के पाली के 21 साल के श्रवण में जो देश-दुनिया की नामी हस्तियों की तस्वीरें तराशते हैं। हाल ही में इसने CDS रावत को ट्रिब्यूट देते हुए पीपल के पत्ते पर तस्वीर तराशी। पीपल के पत्तों पर अब तक वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत सहित सैकड़ों शख्सियतों के फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुके हैं। श्रवण ने अपने कमरे को पीपल के पत्तों पर अभी तक बनाए गए सैकड़ों महापुरुषों, भगवान के फोटो से सजा रखा है। इसके साथ ही एक बुक में भी कई कलाकृतियों को सुरक्षित रखे हुए हैं।

news,latest news,news in hindi,local news,rajasthan,pali

श्रवण ने बताया कि अंधेरे कमरे में बैठकर पीपल के पत्तों पर फोटो बनाते हैं। इसके लिए पहले फोटो मोबाइल में अपलोड करते हैं। कमरे की लाइट बंद कर उस मोबाइल पर पीपल का पत्ता रखते हैं। उसके बाद मोबाइल की रोशनी में पेन से फोटो की मार्किंग करते हैं। उसके बाद उसे कटर से काट कर फोटो का रूप देते हैं। उन्होंने बताया कि एक फोटो बनाने में करीब एक घंटे का समय लगता हैं। उनकी यह क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। श्रवण ने यह कला इंटरनेट और यू-ट्यूब की मदद से सीखी। सोजत सिटी थाने के पास रहने वाले श्रवण प्रजापत BA थर्ड ईयर में पढ़ रहे हैं।

एक बार सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के एक युवक को पीपल के पत्ते पर लोगों के चित्र बनाते देखा तो मुझे काफी अच्छा लगा। उससे प्रभावित होकर मैंने भी पीपल के पत्तों पर देश की महान हस्तियों, भगवान के चित्र बनाने की मन में ठानी, लेकिन समस्या आ रही थी कि सीखें कैसे? अपनी कला में परफेक्शन कैसे लाएं। इसके लिए फिर मैंने इंटरनेट की मदद ली। इस हुनर को कैसे सीख सकते हैं, यू-ट्यूब पर सर्च किया। काफी दिनों तक इसको लेकर मैंने यू-ट्यूब पर वीडियो देखे। फिर अपने घर के निकट पीपल के पेड़ से कुछ पत्ते तोड़ लाए और जुट गए। यू-ट्यूब के जरिए सेल्फी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के बाद काफी कुछ सीख लिया। पीपल के पत्तों पर खुद के बनाए फोटो सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर शेयर करना शुरू किया। यह लोगों को पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट