जब सड़क के बीचोंबीच होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने जमकर मचाई लूट, अब FBI पड़ गई पीछे
अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में शुक्रवार को डॉलर की बारिश हुई और लोगों ने सड़क के बीचोंबीच जमकर नोट लूटे।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sun, 21 Nov 2021 2:25:21
अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में शुक्रवार को डॉलर की बारिश हुई और लोगों ने सड़क के बीचोंबीच जमकर नोट लूटे। हालांकि, अब उनके पीछे पुलिस और एफबीआई पड़ गई है। लोगों से कहा गया है कि लूटे हुए नोट वापस कर दें, नहीं तो सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।