न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दुकान पर चाय पीने के बाद कप भी खा जाते हैं लोग, जानें क्यों

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग चाय पीने के बाद उसका कप बी ही खा जाते हैं। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 9:21:43

इस दुकान पर चाय पीने के बाद कप भी खा जाते हैं लोग, जानें क्यों

चाय के दीवानों की कोई कमी नहीं हैं। कई लोग होते हैं जिन्हें उठने के साथ ही चाय की चुस्की लेना पसंद हैं और दिन में भी कई चाय पी जाते हैं। चाय के साथ कुछ खाने को मिल जाए तो और भी मजा आ जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग चाय पीने के बाद उसका कप बी ही खा जाते हैं। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है।

यह चायवाला आपको मिलेगा शहडोल जिला मुख्यालय की मॉडल रोड की सड़क के किनारे। यहाँ बनी इस चाय की दुकान का नाम है 'अल्हड़ कुल्हड़'। इस दुकान के मालिक शहर के ही रहने वाले दो दोस्त है, जिनके नाम रिंकू अरोरा और पीयूष कुशवाहा है। इन दोनों ने साथ में चाय की इस दुकान को शुरू किया है। यह दोनों साथ के ही पढ़े हैं और ये उनका एक तरह का स्टार्टअप है। आप सभी को बता दें कि यहां वो जिस कप में चाय देते हैं, उसमें चाय के पीने के बाद खा लिया जाता है। जी दरअसल इन दोनों ने अपना स्लोगन भी दिया है- 'चाय पियो, कप खा जाओ'। हालाँकि अब सवाल यह सामने आता है कि कोई भला कप कैसे खा सकता है? तो हम आपको बता दें, इस चाय की दुकान पर बिल्कुल खाया जा सकता है।

जी दरअसल, ये कप कांच, चीनी मिट्टी या प्लास्टिक का नहीं, बल्कि बिस्किट वेफर का बना होता है। यही वजह है कि आप इनकी दुकान पर चाय पीने के बाद उस चाय वाले कप को खा भी सकते हैं। वहीं इस कप चाय की क़ीमत महज़ 20 रुपये है। रिंकू अरोरा ने अपने इस कॉन्सेप्ट की खूबी बताते हुए एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि 'हम बिस्किट के कप में चाय परोस रहे हैं। ये पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ शहर को कचरा मुक्त रखने में मदद करेगा।' अब इस समय इस दुकान के चर्चे हर जगह है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट