न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब पीने के बाद नहीं चढ़ा नशा, शख्स ने मंत्री से की शिकायत, कहा - मजा नहीं आया

मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले 42 वर्षीय एक व्यक्ति को शराब पीने के बाद नशा नहीं हुआ तो उसने अधिकारीयों से इसकी शिकायत की। उसने कहा कि एक दुकान से उसे कथित तौर पर मिलावटी शराब बेची है। इस शिकायत के बाद आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों से मामले की जांच करने और तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 May 2022 10:15:46

शराब पीने के बाद नहीं चढ़ा नशा, शख्स ने मंत्री से की शिकायत, कहा - मजा नहीं आया

मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले 42 वर्षीय एक व्यक्ति को शराब पीने के बाद नशा नहीं हुआ तो उसने अधिकारीयों से इसकी शिकायत की। उसने कहा कि एक दुकान से उसे कथित तौर पर मिलावटी शराब बेची है। इस शिकायत के बाद आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों से मामले की जांच करने और तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है।

उज्जैन के बहादुर गंज इलाके के निवासी लोकेश सोठिया ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने 12 अप्रैल को यहां एक दुकान से देसी शराब की चार सीलबंद बोलतें खरीदीं। लोकेश सोठिया ने बताया कि मेरे दोस्त और मैंने उन बोतलों में से दो से शराब का सेवन किया, लेकिन मुझे नशा महसूस नहीं हुआ। लोकेश ने कहा कि मैंने दो अन्य बोतलों की सील अब तक नहीं खोली है और जब आवश्यक होगा तो सबूत के रूप में पेश करूंगा। खाद्य पदार्थ, तेल और अन्य चीजों में मिलावट की खबरें आती रहती हैं, लेकिन अब शराब में भी ऐसा किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। मैं उपभोक्ता फोरम में जाऊंगा। लोकेश सोठिया पार्किंग स्थल का संचालन करता है। व्यक्ति ने दावा किया कि बोतलों में शराब के साथ पानी मिला हुआ था।

लोकेश ने कहा कि वह पिछले दो दशकों से शराब का सेवन कर रहे हैं और इसके स्वाद और गुणवत्ता के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। सोठिया ने बताया कि मैंने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उज्जैन के आबकारी आयुक्त इंदर सिंह डामोर से मुझे बेची गई इस मिलावटी शराब के बारे में शिकायत की है इस बारे में पूछे जाने पर आबकारी आयुक्त इंदर सिंह डामोर ने बताया कि इस मामले की जांच करने का निर्देश अपने अधीनस्थ को दिया है। जांच में जो सामने आएगा, उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

शख्स के वकील ने कही ये बात

सोठिया के वकील नरेंद्र सिंह धाकडे ने बताया कि लोकेश सोठिया के साथ हुई धोखाधड़ी का प्रकरण हम उपभोक्ता फोरम में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे मुवक्किल का 'पेड पार्किंग' का व्यवसाय है। वह बरसों से शराब पीते हैं, इसलिए उन्हें मिलावटी और असली शराब की पहचान है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?