न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 लोगों ने मिलकर उड़ाई छह किलो की 56 फीट बड़ी पतंग, मांझे की जगह इस्तेमाल की प्लास्टिक की रस्सी

राजस्थान के मेड़ता ने अनोखी पतंग देखने को मिली जिसे 11 लोगों ने मिलकर उड़ाया और इसे उड़ाने के लिए मांझे की जगह प्लास्टिक की रस्सी का इस्तेमाल किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Jan 2022 1:31:21

11 लोगों ने मिलकर उड़ाई छह किलो की 56 फीट बड़ी पतंग, मांझे की जगह इस्तेमाल की प्लास्टिक की रस्सी

बीते दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया जहां पूरे दिन आसमान में कई तरह की पतंगे छाई रही। इस बीच राजस्थान के मेड़ता ने अनोखी पतंग देखने को मिली जिसे 11 लोगों ने मिलकर उड़ाया और इसे उड़ाने के लिए मांझे की जगह प्लास्टिक की रस्सी का इस्तेमाल किया गया। हम जिस पतंग की बात कर रहे हैं वह 56 फीट बड़ी और छह किलो वजनी थी। इसे नागौर स्थित मेड़ता के राजू जोशी ने बनाई है। इसे बनाने में राजू को 10 दोस्तों की मदद लेनी पड़ी। राजू जोशी काे बचपन से पतंगबाजी का शौक है। 3 साल पहले भी राजू ने 13 फीट लंबी और 13 फीट चौड़ी पतंग बनाई थी। यह पतंग बनाने के बाद राजू ने अब 24 फीट की पतंग बनाकर उड़ाई है।

शुक्रवार को मेड़ता के भादवासी गांव में नागौर जिले की सबसे बड़ी पतंग उड़ाई गई। यह पतंग करीब आधा घंटे तक उड़ती रही। मेड़ता-डेगाना क्षेत्र के भादवासी गांव में इसकी चर्चा है। यह पतंग 3 मंजिला इमारत के बराबर है। राजू व उसके दोस्तों ने पतंग को उड़ाने के लिए धागे की जगह प्लास्टिक की रस्सी का इस्तेमाल किया। पतंग उड़ाते समय हाथ न कटे, इसलिए ग्लब्ज भी पहने। राजू ने यह पतंग करीब एक सप्ताह पहले ही तैयार कर ली थी। 6 किलो 300 ग्राम वजनी इस पतंग को उड़ाने के लए राजू को अशोक जोशी, दिनेश, पंकज, आनंद सहित अपने 10 दोस्तों की मदद लेनी पड़ी। हवा का रुख सही होने से यह पतंग करीब 300 फीट की ऊंचाई पर आधा घंटे तक उड़ती रही। राजू ने जब पतंग उड़ाई तो इसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।

इस पतंग की लंबाई 24 फीट और चौड़ाई 24 फीट है। पूंछ सहित पतंग की कुल लंबाई 56 फीट है। इसे संक्रांति पर उड़ाने के लिए दो-दिन से रिहर्सल की जा रही थी। राजू ने इस पतंग को बनाने में 3 किलो 600 ग्राम बांस और 2 किलो 300 ग्राम पॉलिथीन का उपयोग किया। पतंग को उड़ाने के लिए 650 ग्राम रस्सी का उपयोग किया गया। इस पतंग के निर्माण में 1300 रुपए खर्च हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट