जी दरअसल, बच्ची स्टेज पर डांस कर रही एक महिला के क्लासिकल डांस को देख कर उसकी कॉपी कर रही है। वहीं इस दौरान बीच-बीच में बच्ची का लय थोड़ा खराब भी होता है, लेकिन वह देख कर जितनी खूबसूरती से डांस कर रही है, शायद ही उसकी उम्र के बच्चे ऐसा कर पाएं। ऐसा भी हो सकता है कि बच्ची कहीं पर क्लासिकल डांस भी सीखती हो, क्योंकि उसके हाथों और पैरों के मूवमेंट को देख कर ऐसा लग नहीं रहा कि वह पहली बार डांस कर रही है। वैसे बात जो भी हो, लेकिन यह वीडियो लोगों का दिल जरूर जीत रहा है। इस वीडियो को आईएएस अधिकारी डॉ. एम. वी. राव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘हाउ कूल’। वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘सो स्वीट’, तो दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘भगवान का तोहफा है ये’।How Cool 🤗
— Dr. M V Rao, IAS (@mvraoforindia) January 1, 2022
📽️ shared pic.twitter.com/uC4iYvl52l
















