Humble tributes to legendary #LataMangeshkar Ji🙏
— Sa आप देख सकते हैं वायरल हो रहे वीडियो में एक कलाकार चॉक के टुकड़े पर लता मंगेशकर की एक छोटी मूर्ति को तराशाते नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं इस कलाकार ने जिस सफाई और तेजी से यह चित्र उकेरा, यकीनन वो कमाल का कौशल है। सामने आने वाली रिपोर्ट की माने तो इस कलाकार का नाम सचिन सांघे बताया जा रहा है। आप सभी देख सकते हैं इस वीडियो को उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है और इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। आप सभी को बता दें कि लता मंगेशकर एक बेहतरीन सिंगर थीं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कहकर सभी की आँखों को नम कर दिया। लता मंगेशकर के निधन पर डॉक्टरों ने बताया कि मल्टीऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ और वह पिछले कई दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं।
A quick miniature sculpture of #LataDidi #OmShanti pic.twitter.com/c26MMv7gR0
















