मौसम चाहे कोई भी हो, सूरज से मिलने वाली धूप का हमारी सेहत के लिए खास महत्व होता है। ठंड में इसका महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि कंपकंपी वाले इस मौसम में इससे शरीर को खास गर्माहट मिलती है। इंसानी शरीर क्या, पेड़-पौधे और पशु-पक्षी भी धूप से ज्यादा दिन की दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकते। तभी तो उत्तरी इटली में पाइमोंट घाटी के एक गांव ने सर्दियों में धूप के लिए अपना एक कृत्रिम 'सूरज' बना लिया। जिसकी रोशनी से ये दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया।
![सर्दियों में नहीं पहुंचती थी धूप, इस गांव ने बना डाला अपना 'सूरज' viral news,viral adda,viganella sun mirror,viganella italy sun mirror,viganella italy mirror,viganella italy,viganella,trending news today]()
'डीडब्ल्यू' की रिपोर्ट के अनुसार, इस गांव को सर्दियों (नंवबर और फरवरी) में 83 दिनों तक धूप नहीं मिलती। लेकिन पहाड़ की चोटी पर लगा एक विशाल शीशा (कृत्रिम सूरज) शहर के चौक पर सूरज की रोशनी को बिखेरता है, जिससे गांव वाले सर्दियों में भी धूप का दीदार करते हैं।
पहाड़ी की चोटी पर बड़ा सा शीशा लगा है, जिससे सूरज की रोशनी प्रतिबिंबित होकर गांव तक पहुंचती है। गांव में लगभग 200 लोग रहते हैं। उन्हें इस आर्टिफिशियल सूरज से करीब 6 घंटे रोशनी मिलती है। इस रोशनी की वजह से ही लोग सर्दियों में घर से बाहर निकलकर एक-दूसरे से मिलते और साथ बैठते हैं।
![सर्दियों में नहीं पहुंचती थी धूप, इस गांव ने बना डाला अपना 'सूरज' viral news,viral adda,viganella sun mirror,viganella italy sun mirror,viganella italy mirror,viganella italy,viganella,trending news today]()
बता दें, जिस विशाल शीशे से गांव तक सूरज की रोशनी पहुंचती है, उसका वजन 1.1 टन है। इसे कंप्यूटर की मदद से ऑपरेट किया जाता है। पियर फ्रांको मिडाली ने बताया था कि यह मैटीरियल 95% सूर्य की रोशनी को परिवर्तित करता है। इस प्रोजेक्ट में 1 लाख यूरो का खर्च आया था।