न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: रेल भवन के बाहर शख्स ने लगाई आग, 90 प्रतिशत जला

संसद के पास एक शख्स ने खुद को लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने बुधवार को संसद के पास खुद को आग के हवाले कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 5:23:55

दिल्ली: रेल भवन के बाहर शख्स ने लगाई आग, 90 प्रतिशत जला

नई दिल्ली। संसद के पास एक शख्स ने खुद को लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने बुधवार को संसद के पास खुद को आग के हवाले कर दिया। आत्मदाह करने की कोशिश में यह शख्स गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल से पेट्रोल बरामद किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। शख्स की हालत नाजुक बताई जाती है।

दिल्ली पुलिस ने बताया शख्स यूपी के बागपत का रहने वाला है। उसका नाम जितेंद्र है। उसने रेल भवन के गोल चक्कर में खुद को आग लगा ली। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ सिविल लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया है। ऐसा लग रहा है कि यह मामला बागपत में आपसी रंजिश का है, जिसके चलते शख्स ने खुद को आग लगाई है।

यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब क्रिसमस और नए साल को लेकर दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें लगातार गस्त कर रही हैं। वाहनों की सघन तलाशी भी चल रही है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की तफ्तीश कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को जितेंद्र के पास से सुसाइट नोट भी मिला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, जितेंद्र 90 फीसदी तक जला बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके से सामने आए फुटेज में शख्स के जूते और बैग आदि सामान तक आग से जले नजर आ रहे हैं। बुरी तरह जले जितेंद्र का इलाज चल रहा है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि ऐसे में जब क्रिसमस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। आरोपी जितेंद्र पेट्रोल लेकर रेल भवन के गोल चक्कर तक कैसे पहुंच गया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स का मामला संभवतः यूपी के बागपत में संबंधित और व्यक्तिगत दुश्मनी का है। खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र का शरीर 90 फीसदी तक जल गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को जितेंद्र के पास से डायरी और दो पेज का सुसाइट नोट भी मिला है। जितेंद्र को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका