न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गूगल मैप्स की वजह से पुलिस के पकड़ में आया मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, 20 साल से थी तलाश

गूगल मैप्स की मदद से पुलिस ने 20 साल से जिस शातिर की तलाश थी उसे पकड़वा दिया। उसने अपनी पहचान बदल ली थी और इटली से भागकर स्पेन चला गया था और वहां वह सामान्य जिंदगी जी रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Jan 2022 6:12:22

गूगल मैप्स की वजह से पुलिस के पकड़ में आया मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, 20 साल से थी तलाश

आज के समय में गूगल मैप्स का इस्तेमाल हर कोई करता हैं ताकि रास्ता ढूंढने में आसानी हो। यह कई तरीकों से लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं इटली से जहां गूगल मैप्स की मदद से पुलिस ने 20 साल से जिस शातिर की तलाश थी उसे पकड़वा दिया। उसने अपनी पहचान बदल ली थी और इटली से भागकर स्पेन चला गया था और वहां वह सामान्य जिंदगी जी रहा था।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, गियाचिनो गामिनो नाम का अपराधी इटली के एक कुख्यात माफिया गैंग का बॉस था, जिसे करीब दो दशक से इटली की पुलिस ढूंढ रही थी। उसे एक मर्डर केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। गियाचिनो गामिनो को रोम की जेल में रखा गया था, लेकिन साल 2002 में वह किसी तरह जेल से फरार होने में कामयाब हो गया था। तब से वह पुलिस को चकमा दे रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2014 में इस मोस्ट वांटेड क्रिमिनल के खिलाफ यूरोपियन अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। उसके बाद से पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। किसी तरह पुलिस को ये तो पता चल गया था कि वह स्पेन में कहीं छिपा हुआ है, लेकिन उसे ढूंढना मुश्किल हो रहा था। इसमें गूगल मैप्स ने मदद की। मैप्स के एक स्क्रीनशॉट में यह खतरनाक अपराधी दुकान पर फल और सब्जी खरीदते दिखाई दिया था, जिसके बाद पुलिस को उसका ठिकाना मिल गया और उन्होंने उसे धर दबोचा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपराधी ने बताया कि पुलिस के डर से उसने पिछले 10 सालों से अपने परिवार या रिश्तेदारों से बात तक नहीं की थी। वह स्पेन के एक रेस्टोरेंट में अपना नाम बदल कर शेफ का काम कर रहा था। रेस्टोरेंट की वेबसाइट पर भी उसकी तस्वीर मौजूद थी। चूंकि उसे जेल से भागे काफी समय हो गया था, ऐसे में उसे पहचानना मुश्किल था, लेकिन पुलिस ने उसके चेहरे के एक निशान से उसकी पहचान कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म