Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ढलान पर टिका हैं ये 25 फीट ऊंचा ये अनोखा पत्थर, आंधी-तूफान तक नहीं हिला सके

अनोखे पत्थर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो करीब 25 फीट ऊंचा है और ढलान पर टिका हैं जिसे आजतक आंधी-तूफान तक नहीं हिला सके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 4:00:00

ढलान पर टिका हैं ये 25 फीट ऊंचा ये अनोखा पत्थर, आंधी-तूफान तक नहीं हिला सके

यह दुनिया अपनेआप में अनोखी हैं और इसमें कई ऐसी विचित्र चीजें देखने को मिलती हैं जिनपर विश्वास करपाना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे ही एक अनोखे पत्थर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो करीब 25 फीट ऊंचा है और ढलान पर टिका हैं जिसे आजतक आंधी-तूफान तक नहीं हिला सके हैं। यह पत्थर म्यांमार में हैं। माना जाता है कि यह भारी-भरकम पत्थर भगवान बुद्ध के बालों पर टिका हुआ है और इसी वजह से यह अपने स्थान से कभी हिलता नहीं है। यह सदियों से चमत्कारिक रूप से एक दूसरे पत्थर के ढाल पर अटका हुआ है।
सोने की तरह दिखने वाले इस पत्थर को ‘गोल्डन रॉक’ या ‘क्यैकटियो पगोडा’ कहा जाता है। दरअसल, यहां आने वाले लोगों ने इस पर सोने की पत्तियां चिपकाकर इसे सोने जैसा ही बना दिया है। इसी वजह से इसका नाम ‘गोल्डन रॉक’ पड़ा। करीब 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह भारी-भरकम पत्थर किसी आश्चर्य से कम नहीं है। बिना हिले डुले ये पत्थर सालों से एक ही जगह पर टिका हुआ है। इस पत्थर को आज तक आंधी-तूफान भी अपनी जगह से नहीं हिला सका। बता दें कि म्यांमार के लोग इसे भगवान का रूप मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। म्यांमार में रहने वाले लोगों के बौद्ध धर्मालंबियों के लिए ये एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। इस अद्भूत पत्थर के दर्शन के लिए यहासं हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस विशाल पत्थर का एक छोर एक नुकीले पत्थर पर टिका हुआ है और बाकी का भाग बाहर की ओर लटका हुआ है। वैसे तो इसके बारे में कोई नहीं जानता कि यह पत्थर कब से यहां ऐसे ही टिका हुआ है, लेकिन माना जाता है कि ‘क्यैकटियो पगोडा’ का निर्माण 581 ईसा पूर्व में हुआ था। हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि 11वीं सदी में एक बौद्ध भिक्षु ने भगवान बुद्ध के बालों के सहारे इस पत्थर को ऐसे ढलान पर टिका कर रख दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology