न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमारी के चलते वॉलमार्ट ने महिला कर्मचारी को हटाया तो लगा 937 करोड़ का हर्जाना

वॉलमार्ट को बीमारी के चलते एक महिला कर्मचारी को नौकरी से हटाना भारी पड़ गया और उसपर 12.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 937 करोड़ रुपये हर्जाना लगाया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 5:14:38

बीमारी के चलते वॉलमार्ट ने महिला कर्मचारी को हटाया तो लगा 937 करोड़ का हर्जाना

अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां वॉलमार्ट को बीमारी के चलते एक महिला कर्मचारी को नौकरी से हटाना भारी पड़ गया और उसपर 12.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 937 करोड़ रुपये हर्जाना लगाया गया हैं। हटाई गई महिला कर्मचारी डाउन सिंड्रोम से पीड़ित थी। बीते हफ्ते चार दिनों तक चले ट्रायल के बाद इस मामले की सुनवाई कर रही ज्यूरी ने पाया कि वॉलमार्ट को डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त स्पाएथ की मदद करनी चाहिए थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। कंपनी ने कर्मचारी की शारीरिक अक्षमता को देखते हुए उनके साथ भेदभाव किया और उन्हें दोबारा नौकरी पर नहीं रखा। एक संघीय ज्यूरी ने कंपनी को ‘अमेरिकंस विथ डिसेबिलिटीज एक्ट’ के उल्लंघन का दोषी पाया है।

बताया जा रहा है कि मार्लो स्पाएथ वॉलमार्ट के विस्कांसिन स्थित स्टोर में 1999 से कार्यरत थीं और अच्छे कार्य के लिए उनकी कई दफा सराहना भी हुई। लेकिन, नवंबर 2014 में अचानक उनके कार्य घंटों में बदलाव कर दिया गया। शारीरिक अक्षमता के कारण वह नए समय से सामंजस्य नहीं बिठा पाईं। जब वह कुछ दिन अनुपस्थित रहीं, तो कंपनी ने उन्हें जुलाई 2015 में नौकरी से हटा दिया। इसके बाद स्पाएथ की मां, बहन ने वॉलमार्ट के मैनेजरों से मिलकर उन्हें फिर से नौकरी पर रखने और पुरानी शिफ्ट बहाल करने की गुजारिश की, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

स्पाएथ की ओर से वॉलमार्ट पर मुकदमा दर्ज करने वाले समान रोजगार अवसर आयोग (ईईओसी) के वकील ग्रेगरी गोशनॉर के मुताबिक, ज्यूरी कंपनी के बर्ताव से काफी नाराज दिखाई दी। उसका मानना था कि स्पाएथ को गैर जरूरी और गैर कानूनी वजहों से नौकरी गंवानी पड़ी। इसके चलते कंपनी को भारी क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया गया है। उधर, वॉलमार्ट ने हर्जाना राशि तीन लाख डॉलर (2.24 करोड़ रुपये) तक घटाए जाने की उम्मीद जताई है। कंपनी का कहना है कि संघीय कानून के तहत दंडात्मक क्षतिपूर्ति के लिए यह अधिकतम राशि तय की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी