दांतों से खींच लिया 15,730 KG का ट्रक, आप भी देखें ये हैरतअंगेज वीडियो
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे जिसमें एक शख्स दातों से एक बड़े ट्रक जिसका वजन 15,730 किलोग्राम बताया जा रहा है खींचता हुआ नजर आ रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 05 Jan 2023 1:19:14
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे जिसमें एक शख्स दातों से एक बड़े ट्रक जिसका वजन 15,730 किलोग्राम बताया जा रहा है खींचता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शख्स ने हजारों किलो के ट्रक को दांतों से खींचकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले शेयर किया गया है और अभी तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '15,730किलोग्राम का सबसे भारी वाहन अशरफ सुलीमान ने अपने दांतों से खींचा है।'