Dhinchak Pooja फैंस के लिए लेकर आईं नया गाना 'Dilo ka shooter 2.0', वीडियो देख लोग बोले- ये वाला बहन ने दिल से नहीं गाया
ढिंचैक पूजा ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर 15 अक्टूबर को ‘दिलों का शूटर 2.0’ गाना रिलीज किया था। जिसे अब तक 1.21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, उन्होंने इस पर अपना कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 20 Oct 2021 2:12:04
अपने अजीबोगरीब गाने और उनके अतरंगी लिरिक्स को लेकर इंटरनेट पर पॉपुलर हुई ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे अपने डाय हार्ड फैंस के लिए ‘दिलों का शूटर…’ सॉन्ग का नया वर्जन (Dilo ka shooter 2.0) लेकर आई हैं। Dilo ka shooter 2.0 में ढिंचैक पूजा का बदला-बदला अंदाज देखने को मिला है। इस बार उनकी गायकी में थोड़ा ठहराव है। वहीं, म्यूजिक पर भी लगता है काफी काम किया गया है।
ढिंचैक पूजा ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर 15 अक्टूबर को ‘दिलों का शूटर 2.0’ गाना रिलीज किया था। जिसे अब तक 1.21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, उन्होंने इस पर अपना कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है।
हालाकि, इस बार भी लोग ढिंचैक पूजा के गाने का जमकर मजाक उड़ा रहे है। वीडियो सॉन्ग देखने के बाद कोई कह रहा कहा बस कर बहन, तो किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, ये वाला बहन ने दिल से नहीं गाया।
एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट करते हुए लिखा है, बहन तुम ना होती, तो इस देश मे लोकतंत्र की हत्या हो चुकी होती। इस पर दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया है, ये वाला बहन ने दिल से नहीं गया है। पहला पार्ट उन्होंने पूरी फीलिंग्स के साथ गाया था।