न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेजॉन की गलती से ग्राहकों की हुई मौज, मात्र 6 हजार में बिका एक लाख रुपये का AC

तोशिबा के 2021 रेंज के स्प्लिट सिस्टम एसी को अमेजॉन इंडिया पर 5,900 रुपये में लिस्ट किया गया। जिन लोगों को एसी खरीदना था उन्होंने इस डील को देखा और उनकी बल्ले-बल्ले हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 July 2021 11:13:03

अमेजॉन की गलती से ग्राहकों की हुई मौज, मात्र 6 हजार में बिका एक लाख रुपये का AC

ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन खरीददारी में सबसे ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करता है डिस्काउंट। अक्सर हमें ऑनलाइन में ऐसी डील्स मिल जाती है जिसके बारे में शायद ही कभी हमने सोचा होगा। हाल ही में अमेजॉन पर भी एक बेहद अच्छी डील दिखाई दी। लेकिन यह डील अमेजॉन ने गलती से दे दी। अमेजॉन इंडिया ने AC की लिस्टिंग में ऐसी गलती करदी जिससे ब्रांड को भले ही नुकसान हुआ हो लेकिन ग्राहकों की चांदी-चांदी हो गई। असल में अमेजॉन इंडिया पर एक एसी की खरीदारी पर 94% की छूट दे दी। तोशिबा कंपनी का एसी जिसकी कीमत 96,700 रुपये थी उसे अमेजन पर 5,900 रुपये में बेचा गया। प्रीमियम तोशिबा इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर मिलने वाला यह डिस्काउंट गलती से कुछ कस्टमर्स ने पा भी लिया।

दरअसल, तोशिबा के 2021 रेंज के स्प्लिट सिस्टम एसी को अमेजॉन इंडिया पर 5,900 रुपये में लिस्ट किया गया। जिन लोगों को एसी खरीदना था उन्होंने इस डील को देखा और उनकी बल्ले-बल्ले हो गई। इस बात को जानकर लोग हैरान हो रहे हैं कि लगभग एक लाख रुपये की कीमत वाला एसी 96% की छूट में कैसे मिल गया।

जैसे ही लोगों ने यह डिस्काउंट देखा तो इसे खरीदना शुरू कर दिया और कई लोगों ने लगातार इसे खरीद लिया। अमेजॉन को जब अपनी की गई गलती का अहसास हुआ को फिर कंपनी ने एसी की कीमत और ऑफर में भी सुधार किया। हालांकि इस बात की जानकारी अभी तक किसी को नहीं है कि अमेजॉन पर खरीदे गए इस एसी को बुक कराने वाले लोगों से पूरी रकम ली गई या डिस्काउंट रेट पर इसे बेचा गया।

आपको बता दे, अमेजॉन में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी इतनी कम कीमत पर किसी डिवाइज को लिस्ट किया है। प्राइम डे 2019 के दौरान, ई-कॉमर्स दिग्गज ने 9 लाख रुपये का कैमरा गियर 6 हजार 500 रुपये में बेचा था। खरीदारों को जब गड़बड़ी का पता चला था तो अमेजॉन पर कैमरा खरीदने वाले लोगों की बाढ़ आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाली एयरलाइंस की बड़ी चूक, जम्मू-कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा; विवाद बढ़ते ही चुपचाप हटाई पोस्ट
नेपाली एयरलाइंस की बड़ी चूक, जम्मू-कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा; विवाद बढ़ते ही चुपचाप हटाई पोस्ट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
पुतिन और ट्रंप के बीच लंबी फोन वार्ता, यूक्रेन संघर्ष से लेकर ईरान तक कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
पुतिन और ट्रंप के बीच लंबी फोन वार्ता, यूक्रेन संघर्ष से लेकर ईरान तक कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
RBI का बड़ा ऐलान! क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बढ़ी राहत, नए नियमों से मिलेगा जबरदस्त फायदा
RBI का बड़ा ऐलान! क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बढ़ी राहत, नए नियमों से मिलेगा जबरदस्त फायदा
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर