इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @RajeshLathigara नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को जो देख रहा हैरानी जता रहा है। वैसे इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- 'पहली बार बाइक पर सवार है गाय, जरूर देखें।' वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर पीछे की सीट पर एक गाय को बैठाकर ले जा रहा है। आप देख सकते है उसने गाय के चारों पैर सीट पर रखकर रस्सी बांध दिए हैं। वहीं गाय भी बड़े आराम से सीट पर बैठी है और वह भी बाइक राइड का मजा ले रही है।Cow is riding on bike, first time, must watch pic.twitter.com/xJlYmGvsfP
— Ram ramji (@RajeshLathigara) September 18, 2020
















