सोशल मीडिया पर आए दी कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ सांप से जुड़े भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ब्लैक किंग कोबरा का वायरल हो रहा हैं जो सभी को हैरान कर रहा हैं। इस वीडियो में आप किंग कोबरा को एक गिलास से पानी पीते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में जो सांप दिख रहा है वह दुनिया की खतरनाक प्रजातियों में से एक ब्लैक नेक स्पिटिंग कोबरा है। कई लोग इस वीडियो को देख हैरानी जता रहे है। कई लोग है जो उस शख्स की हिम्मत की दाद दे रहे हैं, जो इस तरह सांप को पानी पिला रहा है।














