Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ सालों बाद महिला नहीं बल्कि रोबोट पैदा करेंगे बच्चे!

तकनिकी अब प्रकृति पर हावी होने लगी हैं। क्योंकि एक तकनिकी ऐसी विकसित हो रही हैं जिसमें आने वाले समय में मां नहीं बल्कि रोबोट बच्चे पैदा करेंगे। यह मुमकिन हो पाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 3:22:14

कुछ सालों बाद महिला नहीं बल्कि रोबोट पैदा करेंगे बच्चे!

तकनिकी समय के साथ बढ़ती ही जा रही हैं और कई नए अविष्कार देखने को मिल रहे हैं। लेकिन क्या तकनिकी अब प्रकृति पर हावी होने लगी हैं। क्योंकि एक तकनिकी ऐसी विकसित हो रही हैं जिसमें आने वाले समय में मां नहीं बल्कि रोबोट बच्चे पैदा करेंगे। यह मुमकिन हो पाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से। विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है कि वैज्ञानिक अब कृत्रिम भ्रूण बनाएंगी और इनका ख्याल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दाई रखेंगी। ये दाई कृत्रिम भ्रूण की हर हलचल पर नजर रखेंगी और उनकी देखभाल करेंगी। इस समय यह प्रयोग चूहों के कृत्रिम भ्रूण पर किया जा रहा है। आने वाले समय में इंसानी भ्रूणों की देखरेख रोबोट्स भी कर सकते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कानून ऐसे प्रयोग करने की अनुमति नहीं देता है। ऐसा हो सकता है की चूहों के अलावा अन्य जीवों पर इस तरह के प्रयोग हो सकते हैं। सफलता के आधार पर इंसानों पर प्रयोग भविष्य में ही हो सकता है।
चीन के शुझोउ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है की भ्रूण से लेकर बच्चे के जन्म लेने तक उनका ख्याल ये AI दाई रखेंगी। ऐसे में महिला को गर्भवती होने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। महिला अपने बच्चे को कृत्रिम भ्रूण में बड़ा होते देख सकेगी। अभी ये प्रयोग फिलहाल चूहों पर चल रहा है। ये AI दाई चूहों के कृत्रिम भ्रूणों पर नजर रख रही है और उनकी देखभाल कर रही है। इस रिपोर्ट को जर्नल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस प्रयोग से हमें जीवन को समझने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में हमें इंसानी भ्रूण के विकास को और नजदीक से समझने में मदद मिलेगी। इससे प्रसव के दौरान होने वाली मौतों को भी कम किया जा सकेगा और जन्म संबंधी अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि विट्रो कल्चर सिस्टम की मदद से इन भ्रूणों को विकसित किया जा रहा है। इससे हमें शरीर में आने वाले बदलाव और विकास के तरीकों को भी समझने में मदद मिलेगी। जिन AI दाइयों को तैयार किया जा रहा है वो इन भ्रूणों के विकास और उनकी सेहत पर नजर रखेंगी और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को सूचित भी करेंगी। चीन के वैज्ञानिकों ने लॉन्ग टर्म एंब्रियो कल्चर डिवाइस विकसित की है। इस डिवाइस में पोषक तरल पदार्थों का जटिल सिस्टम है। इसी सिस्टम में भ्रूण विकसित होता है। इस सिस्टम में ऑक्सीजन की भी सप्लाई दी गई है जिससे भ्रूण को विकसित होने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology