न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरातत्वविदों को दलदल में मिला 5,000 साल पुराना मानव कंकाल, बलि के मिले संकेत

डेनमार्क (Denmark) में पुरातत्वविदों को करीब 5,000 साल पुराना मानव कंकाल मिला है। पुरातत्वविदों को यह कंकाल कोपेनहेगन के पास एक साइट पर खुदाई के दौरान कीचड़ में मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 10:31:09

पुरातत्वविदों को दलदल में मिला 5,000 साल पुराना मानव कंकाल, बलि के मिले संकेत

डेनमार्क (Denmark) में पुरातत्वविदों को करीब 5,000 साल पुराना मानव कंकाल मिला है। पुरातत्वविदों को यह कंकाल कोपेनहेगन के पास एक साइट पर खुदाई के दौरान दलदल में मिला है। डेनमार्क में 10 संग्रहालयों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ROMU के शोधकर्ता क्रिश्चियन डेडेनरोथ-शौ (Christian Dedenroth-Schou) को कीचड़ में एक फीमर हड्डी मिली जिसके बाद मिट्टी में और खुदाई करने के बाद, उन्हें और उनके सहयोगियों को दोनों पैरों, पेल्विस और जबड़े की लगभग सभी हड्डियां मिल गईं। पुरातत्वविदों का मानना है कि इस कंकाल से बलि की प्रथा के संकेत मिलते हैं।शोधकर्ताओं ने इसे bog body कहा, यानी दलदल में पाई गई बॉडी। बता दे, डेनमार्क में दलदल से Tollund Man भी पाया गया था, जो अब तक की सबसे प्रसिद्ध बॉग बॉडी है।

an ancient skeleton found,well preserved bog body found,weird news

ROMU के मुताबिक, कंकाल पूरा नहीं है, और बलि के भी कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं है, लेकिन पुरातत्वविदों का मानना है कि दलदल में मिला व्यक्ति केवल हत्या का शिकार नहीं था, बल्कि उसे एक सुनियोजित तरीके या अनुष्ठान के तहत मारा गया था।

डेनमार्क के राष्ट्रीय संग्रहालय के मुताबिक, माना जाता है कि दलदल उत्तरी यूरोप के प्राचीन लोगों के लिए काफी अहमियत रखते थे। इन्हें इंसानों की दुनिया और देवताओं की दुनिया के बीच का प्रवेश द्वार माना जाता था।दलदल में खोजे गए लोग 4,300 ईसा पूर्व और 600 ईसा पूर्व के बीच या नवपाषाण और लौह युग के बीच के थे, जिनकी देवताओं के लिए बलि दी गई थी।

आपको बता दे, इससे पहले भी यूरोप के दलदल से दर्जनों अवशेष मिले हैं। इन दलदल की खास बात यह होती है कि इसमें शरीर संरक्षित रहता है। हज़ारों साल पुराना शरीर होने के बावजूद, दलदल में ऑक्सीजन की कमी और अम्लीय वातावरण होने की वजह से वहां बैक्टीरिया जीवित नहीं रह पाते। इसी वजह से अवशेष सलामत रहते हैं।

जिस जगह कंकाल मिला है वहां से पाषाण युग की चकमक कुल्हाड़ी, जानवरों की हड्डियों के अवशेष, और चीनी मिट्टी की चीज़ें पाई गईं। इन चीजों के मिलने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि वस्तुओं को किसी अनुष्ठान के लिए वहां रखा गया होगा।पुरातत्वविद् एमिल विन्थर स्ट्रुवे (Emil Winther Struve) का कहना है कि जो कुल्हाड़ी वहां मिली थी, उसका कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था। ये इसी तरफ इशारा करता है कि कुल्हाड़ी को हत्या के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया था, बल्कि उसे चढ़ावे के तौर पर वहां रखा गया था।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बात के सबूत मिलते हैं कि ये शरीर नियोलिथिक काल से था, क्योंकि मानव बलि की परंपरा तभी से चली आ रही है। पुरातत्वविदों ने बताया कि तब वस्तुओं, लोगों और जानवरों को औपचारिक तौर पर दफनाने की परंपरा थी। यह प्राचीन काल में ऐसा बहुत होता था और इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि इस व्यक्ति के साथ भी यही हुआ होगा। पिछली खोजों से पता चलता है कि इस इलाके में इस तरह के अनुष्ठान हुआ करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?