आप सभी ने सारा अली खान का अतरंगी रे फिल्म का चकाचक डांस तो देखा ही होगा जिसे सभी ने पसंद किया हैं। लेकिन अब इस गाने पर कई तरह के रील भी बने हैं। अब इसका एक वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें एयरहोस्टेस डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा हैं। एयर हॉस्टेस ने डांस वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर धूम मचा दी। इस डांस वीडियो में एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी ठुमके लगाती दिख रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर yamtha.uma नाम के अकाउंट से खुद उमा मीनाक्षी ने शेयर किया है। ज्यादातर लोगों ने वीडियो पर दिल के इमोजी के साथ रिएक्ट किया है तो वहीं अधिकतर लोगों ने मीनाक्षी के टैलेंट को पसंद किया है।














