न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुखार आया और हमेशा के लिए चली गई नींद, 61 साल से नहीं सोया ये शख्स

आज हम आपको दुनिया के ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे जो पिछले 61 साल से नहीं सोया है। हजारों रातें उन्होंने जाग कर बिताई हैं। आपको पढ़कर जरुर हैरानी हुई होगी लेकिन यह सच है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Feb 2023 10:35:42

बुखार आया और हमेशा के लिए चली गई नींद, 61 साल से नहीं सोया ये शख्स

आज हम आपको दुनिया के ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे जो पिछले 61 साल से नहीं सोया है। हजारों रातें उन्होंने जाग कर बिताई हैं। आपको पढ़कर जरुर हैरानी हुई होगी लेकिन यह सच है। शख्स का दावा है कि 1962 के बाद से उसकी नींद हमेशा के लिए गायब हो गई। सालों से उसकी पत्नी, बच्चे किसी ने भी उसको सोते हुए नहीं देखा। यह शख्स वियतनाम का रहने वाला है और इसका नाम थाई एनजोक (Thai Ngoc) है। 80 साल के एनजोक का कहना है कि एक रात उन्हें बुखार हुआ था और उस रात के बाद वो फिर कभी नहीं सो पाए। हालांकि, एनजोक की दिली इच्छा है कि उन्हें नींद आए।

फेमस यूट्यूबर Drew Binsky को दिए इंटरव्यू में थाई एनजोक ने बताया कि 80 साल की उम्र में भी टहलना-घूमना, खेत में काम करना उनके रूटीन में शामिल है। उन्हें ग्रीन टी और राइस वाइन पसंद है। उन्होंने बताया कि काम करने के बाद सामान्य लोगों की तुलना में उन्हें कम थकान लगती है। हालांकि, जब वो ज्यादा ड्रिंक कर लेते हैं तो 1-2 घंटे के लिए लेट जाते हैं। मगर पूरी नींद नहीं ले पाते। वो रोज बिस्तर पर जाते हैं, आंखें बंद करते हैं, लेकिन दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है और नींद पूरी नहीं हो पाती। हजारों रातें उन्होंने जाग कर बिताई हैं। एनजोक बताते हैं कि वह देसी शराब बनाने का काम करते हैं। रात 2-3 बजे तक काम करते हैं।

उनके इंटरव्यू का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि विदेशों से कई लोग उनका रियलटी चेक करने आ चुके हैं। कुछ लोगों ने तो उनके साथ रात में रहकर सच्चाई जानने की कोशिश की।

एक्सपर्ट इस तरह की बीमारी को इनसोम्निया (Insomnia) या अनिद्रा कहते हैं। इसकी वजह से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन ऊपरी तौर पर एनजोक के स्वास्थ पर इसका कोई बुरा खास असर नहीं दिख रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?