Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर में आयकर विभाग की उड़ी नींद, ठेले पर पान-समोसे बेचने वाले 256 लोग निकले करोड़पति

हैरानी की बात है कि कबाड़ियों के पास तीन-तीन कारें हैं, लेकिन ये आयकर और जीएसटी के नाम पर एक भी रुपया आयकर विभाग को नहीं दे रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 4:56:26

कानपुर में आयकर विभाग की उड़ी नींद, ठेले पर पान-समोसे बेचने वाले 256 लोग निकले करोड़पति

आयकर विभाग टैक्स चोरी करने वालों पर कारवाई करती हैं और इसके लिए करदाताओं पर पूरी निगरानी राखी जाती हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कमाई करते हुए भी टैक्स नहीं देते हैं। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में आयकर विभाग के तब होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि ठेले पर समोसे, चाट या पान बेचने वाले कई लोग करोड़ों में खेल रहे हैं। हैरानी की बात है कि कबाड़ियों के पास तीन-तीन कारें हैं, लेकिन ये आयकर और जीएसटी के नाम पर एक भी रुपया आयकर विभाग को नहीं दे रहे हैं। बता दें कि बिग डेटा सॉफ्टवेयर, आयकर विभाग और जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच में कानुपर के 256 ठेले वाले करोड़पति निकले हैं।
दरअसल आयकर विभाग की गरीब दिखने वाले धन्नासेठों पर लंबे समय से खुफिया नजरें थीं। जबकि विभाग केवल इनकम टैक्स देने वाले और रिटर्न भरने वाले करदाताओं की मॉनिटरिंग के अलावा गली मोहल्लों में धड़ल्ले से मोटी कमाई कर रहे व्यापारियों का डेटा लगातार जुटा रहा था। जब यह सब पकड़ में आए तो होश उड़ गए। कानपुर के तमाम व्‍यापारियों ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन से बाहर एक पैसा टैक्स का नहीं दिया, लेकिन चार साल में 375 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद ली। जबकि ये प्रॉपर्टी आर्यनगर, स्वरूप नगर, बिरहाना रोड, हूलागंज, पीरोड, गुमटी जैसे बेहद महंगे इलाकों में खरीदी गई है। यही नहीं, 30 करोड़ से ज्यादा के केवीपी खरीद डाले, तो कानपुर देहात, कानपुर नगर के ग्रामीण इलाकों, बिठूर, नारामऊ, मंधना, बिल्हौर, ककवन, सरसौल से लेकर फरुखाबाद तक 650 बीघा कृषि जमीन के मालिक भी ये बन गए। वहीं, कानपुर के आर्यनगर की दो, स्वरूप नगर की एक और बिरहाना रोड की दो पान दुकानों के मालिकों ने कोरोना काल में पांच करोड़ की प्रापर्टी खरीदी है। वहीं, मालरोड का खस्ते वाला अलग-अलग ठेलों पर हर महीने सवा लाख रुपये किराया दे रहा है। इसके अलावा जांच में स्वरूप नगर और हूलागंज के दो खस्ते वालों द्वारा बड़ी संपत्तियां खरीद की बात सामने आई है। जबकि लालबंगला के एक और बेकनगंज के दो कबाड़ियों ने दो साल में दस करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां हैं। आयकर विभाग की जांच में कानपुर के बिरहाना रोड, माल रोड और पी रोड के चाट व्यापारियों द्वारा जमीनों पर निवेश किया करने का खुलासा हुआ है। यही नहीं, जीएसटी रजिस्ट्रेशन से बाहर 65 से अधिक छोटे किराना और दवा व्यापारी भी करोड़पति निकले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology