न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोगों के लिए अजूबा बना ये पेड़, इस पर लगते हैं 121 वैरायटी के आम

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आम का यह अनोखा पेड़ है। आम के इस पेड़ को खास तरीके से तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में करीब 5 साल का वक्त लगा है और अब इस एक पौधे पर अलग अलग किस्म के आम आने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 10:13:44

लोगों के लिए अजूबा बना ये पेड़, इस पर लगते हैं 121 वैरायटी के आम

आज हम आपको आम के एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे जिस पर 121 वेराइटी के आम उगते हैं। करीब दस साल की कड़ी मेहनत से तैयार हुआ ये आम का अनोखा पेड़ इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आलम ये है कि इस पेड़ को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।ऐसे में ज़ाहिर है आप भी ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर ये संभव कैसे हुआ।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आम का यह अनोखा पेड़ है। आम के इस पेड़ को खास तरीके से तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में करीब 5 साल का वक्त लगा है और अब इस एक पौधे पर अलग अलग किस्म के आम आने लगे हैं। वैसे तो ये पौधा 15 साल का हो गया है, लेकिन तकरीबन 10 साल पहले हॉर्टिकल्चरिस्ट (Horticulturist) इस पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, जिससे नई तरह की वैरायटी तैयार की जा सके।

आम उत्पादन के मामले में सहारनपुर को फल पट्टी भी घोषित किया गया है। सहानपुर में आम की नई-नई किस्म पर शोध भी हुए हैं। करीब 10 साल पहले कंपनी बाग स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने आम के एक ही पेड़ पर 121 किस्म के आम की कलम (ब्रांच) लगाई थीं। अब एक ही पेड़ पर 121 तरह की किस्म के आम लगने शुरू हो गए हैं। शोध के लिए जिस पेड़ को चुना गया था, उसकी उम्र उस वक़्त करीब 10 वर्ष थी।

पेड़ पर पैदा होती है ये प्रजातियां

इस पेड़ पर दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, रामकेला, आम्रपाली, सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, पूसा सूर्या, सैंसेशन, रटौल, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जालोनिया, गोला बुलंदशहर, लरन्कू, एलआर स्पेशल, आलमपुर बेनिशा, असौजिया देवबंद समेत 121 किस्म के आम पाए जाते हैं। कई नई प्रजातियों पर भी काम चल रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कई नई वैरायटी इस पर काम चल रहा है ताकि और बेहतर उत्पादन किया जा सके। आपको बता दे, इस पेड़ पर अंगूर के दाने जितना बड़ा आम से लेकर 2 किलो वजन तक का आम पैदा होता है।

देखभाल के लिए करनी पड़ती है कड़ी मशक्कत

इस पेड़ पर आम की 121 प्रजातियों के फल की पैदावार करने के लिए कंपनी बाग के पूरे स्टाफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। कंपनी बाग के मालिकों ने बताया कि इस पेड़ की देखभाल पूरे साल करनी पड़ती है। पानी, खाद और रोपाई, धुलाई करने के अलावा इस की टहनियों को टूटने से बचाने के लिए सहारा भी देना पड़ता है। आंधी तूफान के समय भी इसकी खास देखभाल की जाती है। लोगों से भी इसको दूर रखा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत