The ULTRA experience is on its way! Ready to SLAY? ⚡#realmeP3Ultra5G #SLAYTheUltraWay pic.twitter.com/4Iw9Mj63Cf
— realme (@realmeIndia) रियलमी के एक फोन को हाल ही में Realme RMX5030 मॉडल नेम के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है, जो शायद Realme P3 Ultra का ही मॉडल नंबर हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 8300 या MediaTek Dimensity 8350 SoC चिपसेट दिया जा सकता है।
इसके अलावा फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC6 GPU, 12GB RAM और Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6।0 ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि Realme P3 Ultra में 12GB रैम और 256GB तक की ऑनबॉर्ड स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन के पिछले हिस्से पर ग्लास पैनल दिए जाने की उम्मीद है।
















