न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्पा 2: द रूल स्क्रीनिंग हादसा, तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं होंगे फिल्मों के प्रीमियर

तेलंगाना सरकार ने गुरुवार, 5 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए घोषणा की कि राज्य भर में फिल्मों के प्रीमियर अब से बंद रहेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 8:23:16

पुष्पा 2: द रूल स्क्रीनिंग हादसा, तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं होंगे फिल्मों के प्रीमियर

अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन की स्टार पावर फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। एक तरफ जहां 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में महिला की मौत का मामला भी अब गर्माता जा रहा है। मृत महिला के पति की शिकायत पर अल्लू अर्जुन और फिल्म मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बीच तेलंगाना सरकार ने फिल्मों के प्रीमियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

तेलंगाना सरकार ने गुरुवार, 5 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए घोषणा की कि राज्य भर में फिल्मों के प्रीमियर अब से बंद रहेंगे। तेलंगाना के सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, "हम आगे से तेलंगाना में किसी भी बेनिफिट शो के लिए अनुमति नहीं देंगे। फिल्म उद्योग को विनियमित करने और ऐसी त्रासदियों को दोबारा होने से रोकने के लिए यह फैसला जरूरी है।"

तेलंगाना सरकार द्वारा फिल्मों के लिए प्रीमियर पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए सरकार की प्रशंसा की। दूसरी ओर, फिल्म उद्योग के लोगों और प्रशंसकों ने प्रमुख फिल्मों के प्रचार पर प्रतिबंध के प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है।

यह फैसला अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ के कारण एक महिला की मौत के कुछ 2 दिन बाद आया है। यह घटना 4 नवंबर को आरटीसी एक्स रोड स्थित संध्या थिएटर में हुई थी, भगदड़ के बाद एक महिला की मौत हो गई और महिला का लड़का भी बेहोश हो गया था और हैदराबाद के एक अस्पताल में ICU में है और गंभीर हालत में भर्ती है। बेनिफिट शो या प्रीमियर फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग होती है जो फिल्म रिलीज का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जाती है।

ये कार्यक्रम अक्सर सुबह जल्दी या देर रात को आयोजित किए जाते हैं, जिससे प्रशंसकों को इकट्ठा होने और अपने पसंदीदा अभिनेताओं के लिए अपना उत्साह दिखाने का मौका मिलता है। बेनिफिट शो पर प्रतिबंध से फिल्म उद्योग, विशेष रूप से फिल्म निर्माताओं और प्रशंसक समूहों पर असर पड़ने की आशंका है, जो परंपरागत रूप से फिल्मों के प्रचार और उत्साह का निर्माण करने के लिए इन आयोजनों पर निर्भर रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री