न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिन बाद मारुति बढ़ाने जा रहा है गाड़ियों की कीमत, सस्ती खरीदने का आखिरी मौका

कंपनी ने बताया कि इस कदम से कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के असर को कुछ हद तक कम कम करने में मदद मिलेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 4:48:41

7 दिन बाद मारुति बढ़ाने जा रहा है गाड़ियों की कीमत, सस्ती खरीदने का आखिरी मौका

अगर आप भी अगले महीने अपने या अपनी फैमिली के लिए नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी 1 फरवरी से अपने अलग-अलग मॉडल की कीमतों में 32,500 रुपये तक बढ़ाने जा रही है।
कंपनी ने बताया कि इस कदम से कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के असर को कुछ हद तक कम कम करने में मदद मिलेगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी 1 फरवरी, 2025 से कार की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।”

32,500 रुपये तक बढ़ जाएगी सेलेरियो की कीमत

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूल बनाने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, फिर भी हम बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर हैं।” कंपनी के इस फैसलों से मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो का एक्स-शोरूम प्राइस 32,500 रुपये तक बढ़ जाएगा, जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो की कीमत में 30,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। कंपनी का सबसे लोकप्रिय मॉडल वैगन-आर का प्राइस 15,000 रुपये जबकि स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

ऑल्टो के-10 की कीमत में होगी 19,500 रुपये की बढ़ोतरी

इनके अलावा, एसयूवी ब्रेजा 20,000 रुपये और ग्रैंड विटारा की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने बताया कि शुरुआती लेवल की छोटी कार ऑल्टो के-10 की कीमत 19,500 रुपये तक और एस-प्रेसो की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। प्रीमियम कॉम्पैक्ट मॉडल बलेनो की कीमत 9,000 रुपये, कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रोंक्स की कीमत 5,500 रुपये तक और कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। कंपनी फिलहाल शुरुआती स्तर की ऑल्टो के-10 (शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये) से लेकर 28.92 लाख रुपये की इनविक्टो तक अलग-अलग कैटेगरी की गाड़ियां बेचती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला