न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गापूजा को लेकर शुभेंदु अधिकारी के बड़े ऐलान, इस साल नहीं होगा पूजा कार्निवल; DJ पर भी रोक

पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने DJ और पूजा कार्निवल पर रोक, मुफ्त बिजली, 1 लाख रुपये अनुदान और अन्य अहम ऐलान किए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 08 Sep 2026 8:21:50

दुर्गापूजा को लेकर शुभेंदु अधिकारी के बड़े ऐलान, इस साल नहीं होगा पूजा कार्निवल; DJ पर भी रोक

पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई अहम दिशा-निर्देश और घोषणाएं की हैं। पूजा के उद्घाटन, DJ बजाने, विसर्जन, कार्निवल, बिजली, सरकारी अनुदान और यातायात व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से कई फैसले बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मातृ पक्ष शुरू होने से पहले दुर्गापूजा का उद्घाटन करना उचित नहीं है।

पूजा और विसर्जन में DJ पर रोक

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान DJ बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विसर्जन के समय भी DJ पर रोक रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन की ओर से तय नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की।

इस बार नहीं होगा पूजा कार्निवल

दुर्गापूजा के दौरान होने वाले पूजा कार्निवल को लेकर भी मुख्यमंत्री ने स्थिति साफ कर दी। उन्होंने घोषणा की कि इस साल पूजा कार्निवल आयोजित नहीं किया जाएगा। पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा तय नियमों के अनुसार आयोजन करने को कहा गया है।

11 हाथ वाली दुर्गा प्रतिमा के विज्ञापन पर जताई नाराजगी

मां दुर्गा की प्रतिमा में 11 हाथ दिखाए जाने से जुड़े एक विज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विज्ञापन एजेंसी को चेतावनी दिए जाने की बात कही और इस मामले में खुद माफी भी मांगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर माफ़ी मांगता हूं। आज सुबह एक गलत ऐड छपा था। मैं उसके लिए माफ़ी मांगता हूं।" उन्होंने बताया कि विज्ञापन प्रकाशित करने वालों को चेतावनी दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार इस तरह के मामलों में सावधानी बरतेगी।

महालया पर ईडन गार्डन में विशेष आयोजन

महालया के अवसर पर कोलकाता के ईडन गार्डन में विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई है। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई है। करीब चार घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में ड्रोन शो समेत कई आकर्षण शामिल होने की बात कही गई है।

13 प्रमुख सड़कों को बंद कर आयोजन पर रोक

मुख्यमंत्री ने पूजा आयोजनों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेड रोड, स्ट्रैंड रोड समेत 13 प्रमुख सड़कों को बंद करके पूजा के नाम पर आयोजन नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि पूजा कार्यक्रम इस तरह आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे शहर के यातायात पर असर न पड़े।

पूजा समितियों के लिए बिजली मुफ्त

दुर्गापूजा समितियों को आर्थिक राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने इस साल बिजली पूरी तरह मुफ्त रखने की घोषणा की। इससे पूजा आयोजन से जुड़े बिजली खर्च को लेकर समितियों को राहत मिलने की बात कही गई है।

जरूरतमंद समितियों को मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान

सरकारी अनुदान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से अपील की कि बड़े बजट वाली समितियां सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता न लें, ताकि जरूरतमंद समितियों को इसका फायदा मिल सके।

उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद की आवश्यकता वाली पूजा समितियों को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह सहायता वैकल्पिक होगी। जिन आयोजकों को इसकी जरूरत होगी, वे स्थानीय पुलिस स्टेशन में आवेदन कर राशि प्राप्त कर सकेंगे।

दुर्गा अष्टमी पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

दुर्गा अष्टमी के दिन राज्य में सभी शराब की दुकानें बंद रखने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों को पूजा के बाद दो दिन की पेड छुट्टी

पूजा के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों के लिए पूजा के बाद दो दिन की पेड छुट्टी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत