न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी से किया बाहर, बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण का किया था एलान

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित किया। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की उनकी घोषणा से राजनीतिक विवाद बढ़ा। कबीर ने इस्तीफा देने और नई पार्टी बनाने का ऐलान किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Dec 2025 1:10:04

TMC ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी से किया बाहर, बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण का किया था एलान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। हाल ही में कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद उनके बयान को लेकर पार्टी में नाराजगी बढ़ गई और कार्रवाई के रूप में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

फिरहाद हकीम का बयान—“यह कदम जानबूझकर तनाव बढ़ाने की कोशिश”

पार्टी की ओर से मंत्री फिरहाद हकीम ने इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कबीर का बाबरी मस्जिद निर्माण का दावा समझ से परे है। यदि उनके पास संसाधन थे, तो उन्हें समाजहित में कोई और परियोजना करने के बारे में सोचना चाहिए था। हकीम ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद को हवा देने के पीछे भाजपा की भूमिका है। उन्होंने कहा कि कबीर का रेजीनगर में रहना और बेलडांगा में मस्जिद निर्माण की बात करना, किसी बड़ी गड़बड़ी की साजिश की ओर इशारा करता है।

6 दिसंबर की घोषणा से बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि तृणमूल विधायक ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया था। यह तिथि अयोध्या में 1992 की घटना की बरसी से जुड़ी है, इसी कारण यह बयान और अधिक विवादास्पद बन गया। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कबीर के इस कदम से असहमत थीं। पार्टी में गहरी नाराजगी के बाद उनके निलंबन का फैसला लिया गया।

कबीर का पलटवार—“मेरे खिलाफ साजिश, मैं अपना रास्ता खुद चुनूंगा”

निलंबन के बाद हुमायूं कबीर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुर्शिदाबाद रैली के पहले उन्हें बुलाकर अपमानित किया गया। उनका दावा है कि उनके खिलाफ योजनाबद्ध साजिश रची गई है। कबीर ने कहा, “मैं बाबरी मस्जिद बनाकर रहूंगा। कल ही पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा और 22 तारीख को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करूंगा। राज्य की 122 सीटों पर हमारे उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।”

“जान की कीमत पर भी मस्जिद बनवाऊंगा”—कबीर का दोहराया दावा

अपने बयान पर कायम रहते हुए कबीर ने फिर स्पष्ट कहा कि वे मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 6 दिसंबर को मस्जिद की आधारशिला जरूर रखेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसके लिए वे अपनी जान तक देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शिलान्यास के दिन रेजीनगर से बेलडांगा तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी। उनके अनुसार, उस दिन का राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ी संख्या में जुटने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के कब्जे में रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत