न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC से निलंबित हुमायूं कबीर ने मारा यूटर्न, मस्जिद की नींव के बाद अब नहीं देंगे विधायक पद से इस्तीफा; जानिए कारण

TMC से निलंबित हुमायूं कबीर ने मस्जिद की नींव रखने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने की योजना को रद्द कर अचानक पलटी मारी। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे। जानिए पूरी कहानी और राजनीतिक हलचल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Dec 2025 9:14:45

TMC से निलंबित हुमायूं कबीर ने मारा यूटर्न, मस्जिद की नींव के बाद अब नहीं देंगे विधायक पद से इस्तीफा; जानिए कारण

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने अपने बयान से अचानक पलटी मारते हुए रविवार (7 दिसंबर 2025) को स्पष्ट किया कि वह विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। यह घोषणा उनके उस बयान के कुछ ही दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 8 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने पहले कहा था कि इस्तीफा दूँगा, लेकिन कई लोग मुझे सुझाव दे रहे हैं कि मैं ऐसा न करूँ। जिन लोगों ने यूसुफ पठान को मुर्शिदाबाद के बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना, वे अब भी मुझे ढूँढ रहे हैं, क्योंकि मैं उनके कल्याण के लिए काम कर रहा हूँ। कई जरूरी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने की जिम्मेदारी है और मुझे उनके हित के लिए काम करना है। अगर मैं उनके लिए काम करूंगा तो भविष्य में वे मुझे फिर वोट देंगे। इसलिए मैं इस्तीफा नहीं दूँगा।”

कबीर ने मारी पलटी

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में मस्जिद की आधारशिला रखने के एक दिन बाद हुमायूं कबीर का यह यूटर्न सामने आया। इस कदम के चलते उन्हें तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किया गया था। हालांकि, पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने स्पष्ट किया कि कबीर को मस्जिद निर्माण की वजह से नहीं बल्कि धार्मिक आयोजन के नाम पर कथित तौर पर धार्मिक कट्टरता फैलाने की कोशिश के कारण निलंबित किया गया।

इस्तीफा देने की योजना थी 8 दिसंबर को

कबीर ने 4 दिसंबर को घोषणा की थी कि वह 8 दिसंबर तक विधायक पद से इस्तीफा देंगे और 22 दिसंबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। पश्चिम बंगाल के नगर विकास मंत्री और कोलकाता नगर निगम के महापौर फिरहाद हकीम ने कबीर को पार्टी से निलंबित किए जाने की घोषणा करते ही कबीर ने कहा था कि वे शुक्रवार या सोमवार को इस्तीफा देंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम 6 दिसंबर को बेलडांगा में मस्जिद की नींव रखने का यथावत रहेगा।

पार्टी के पूर्व चेतावनी

हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और नेतृत्व के लिए शर्मिंदगी पैदा करने वाली सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। अंततः गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ने औपचारिक रूप से उनके निलंबन की घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत