न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IIM कलकत्ता रेप कांड में आया चौंकाने वाला मोड़, पिता बोले - 'बेटी ऑटो से गिरकर हुई घायल'

IIM कलकत्ता रेप केस में बड़ा मोड़, पीड़िता के पिता का बयान आया सामने। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ बलात्कार नहीं हुआ, बल्कि वह ऑटो से गिरकर घायल हुई। पुलिस पर बयान देने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 7:25:56

IIM कलकत्ता रेप कांड में आया चौंकाने वाला मोड़,  पिता बोले - 'बेटी ऑटो से गिरकर हुई घायल'

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता (IIM-C) में छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी बेटी के साथ किसी तरह की ज्यादती नहीं हुई, बल्कि वो एक ऑटो रिक्शा से गिरकर घायल हुई थी। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए ये बयान दिया।

उनके मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:34 बजे उन्हें एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी ऑटो से गिर गई है और बेहोश हो गई है। उन्हें बताया गया कि उसे तुरंत SSKM अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है।

"बेटी ने खुद बताया कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ"

पिता ने कहा, “मेरी बेटी ने मुझे साफ-साफ कहा कि उसके साथ बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने भले ही किसी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन मेरी बेटी का उस शख्स से कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने एक और गंभीर आरोप लगाया कि मेडिकल जांच के दौरान पुलिस ने उनकी बेटी पर कुछ कहने के लिए दबाव डाला था। हालांकि, बेटी ने तब भी कुछ नहीं कहा।

"बेटी अब ठीक है, बस थोड़ा आराम चाहिए"

भावुक लहजे में उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा देर बात नहीं कर पाया क्योंकि मेरी बेटी थकी हुई थी और सो रही थी। जब वह उठेगी, तब फिर बात करूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि थाने में शिकायत दर्ज करवाने के दौरान कुछ बातें लिखवाई गई थीं, जिनका सच से कोई लेना-देना नहीं है।

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या उनकी बेटी सदमे में है, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, वह अब बिल्कुल सामान्य है।”

इस केस में हरिदेवपुर थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि हॉस्टल में काउंसलिंग के दौरान पीड़िता की ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ रेप किया गया। आरोपी को कोर्ट ने 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

"क्या IIM जैसे संस्थान में भी असुरक्षा?"

आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा कि IIM-C एक सुरक्षित परिसर है, जहां बिना पहचान और रजिस्ट्रेशन के कोई अंदर नहीं जा सकता। उन्होंने आरोपों में झोल होने की बात भी कही।

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में भी एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। और अब, IIM कलकत्ता जैसी प्रतिष्ठित संस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन