न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IIM कलकत्ता के हॉस्टल में छात्रा के साथ दुष्कर्म, मदद के बहाने बुलाकर तोड़ा भरोसा; आरोपी गिरफ्तार

IIM कलकत्ता के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ सहपाठी द्वारा बलात्कार की घटना ने पूरे शैक्षणिक जगत को झकझोर दिया है। आरोपी छात्र गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 4:03:59

IIM कलकत्ता के हॉस्टल में छात्रा के साथ दुष्कर्म, मदद के बहाने बुलाकर तोड़ा भरोसा; आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM-C) में पढ़ाई कर रही एक होनहार छात्रा के साथ हुआ बलात्कार का मामला न सिर्फ एक बड़ी सुरक्षा चूक को उजागर करता है, बल्कि इंसानियत को भी झकझोर देने वाला है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को कैंपस के भीतर ही एक सहपाठी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने साहस दिखाते हुए देर शाम हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पूरा मामला जांच के दायरे में है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी परमानंद टोप्पाउनवार, जो कि बेंगलुरु का रहने वाला है, संस्थान के दूसरे वर्ष के छात्र हैं और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। यह दोस्ती ऑनलाइन बातचीत के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में पढ़ाई और करियर से जुड़े सुझावों में बदल गई।

शुक्रवार को आरोपी ने युवती को कैंपस बुलाया, यह कहकर कि वह एक काउंसलिंग सेशन में उसकी मदद करेगा। छात्रा ने बताया कि जब वह संस्थान पहुंची तो उसे विजिटर रजिस्टर में नाम दर्ज करने से रोक दिया गया, लेकिन उसने उस सहपाठी पर भरोसा किया और भीतर चली गई। यही भरोसा कुछ ही पलों में एक कड़वे अनुभव में बदल गया।

छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे काम का बहाना बनाकर लड़कों के हॉस्टल में ले गया, जहां उसने उसे पिज्जा और एक ड्रिंक दी। वह बताती है कि पेय पीते ही उसे चक्कर आने लगे और शरीर का संतुलन बिगड़ने लगा। उसने वॉशरूम जाने की इच्छा जताई, लेकिन तभी आरोपी ने उस पर जबरदस्ती करने की कोशिश की।

छात्रा ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और थप्पड़ मारा, मगर आरोपी हिंसक हो गया और मारपीट के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह कुछ देर तक अर्ध-बेहोशी की हालत में रही और फिर पूरी तरह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह खुद को हॉस्टल रूम में अकेली पाई। फिर किसी तरह एक मित्र से संपर्क कर पुलिस स्टेशन पहुंची।

पहले ठाकुरपुकुर और फिर हरीदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) और 123 (हानिकारक पदार्थ से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदात उस समय सामने आई है जब महज दो हफ्ते पहले राज्य के एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ भी गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसने पूरे बंगाल को हिलाकर रख दिया था। उसी के बाद राज्य सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों के लिए SOP लागू करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की बात कही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। साथ ही डिजिटल फुटेज, हॉस्टल एंट्री रिकॉर्ड और संस्थान के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। हम आरोपी के खिलाफ सभी जरूरी सबूत जुटा रहे हैं।”

घटना के बाद से संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन छात्रों और अभिभावकों के बीच इस घटना ने गहरी चिंता और गुस्से की लहर दौड़ा दी है। एक सुरक्षित और प्रतिष्ठित कैंपस में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत