न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, 22 की मौत, 15 लोग लापता

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से तबाही, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में 22 लोगों की मौत, 15 अब भी लापता। एसडीआरएफ-एनडीआरएफ रेस्क्यू अभियान में जुटी, कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने राहत कार्य तेज किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 8:25:12

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, 22 की मौत, 15 लोग लापता

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आपदा के 24 घंटे बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को सात और शव मिले, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। अब तक कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है, जबकि 15 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें सहस्रधारा और फुलेत गांव में लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं, लेकिन मलबे में दबे लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बारिश और नदी-नालों के उफान से मचा हाहाकार

15 और 16 सितंबर को हुई भीषण बारिश से दून घाटी में जन-धन का बड़ा नुकसान हुआ। मंगलवार को प्रशासन ने शुरुआती रिपोर्ट में 13 लोगों की मौत और 16 लोगों के लापता होने की पुष्टि की थी। लेकिन बुधवार को नई सूची जारी की गई, जिसमें 18 मृतकों की पहचान की गई, जबकि 15 लोग अब भी गुमशुदा हैं। शुरुआती दिन 13 शव बरामद हुए थे, वहीं देर रात पांच और शव मिले।

सहारनपुर में मिले तीन शव, कई की पहचान बाकी

विकासनगर से लापता दो महिलाएं और एक युवक सहारनपुर में मृत अवस्था में मिले। मृतकों में मुरादाबाद की 40 वर्षीय सुंदरी, संभल की 20 वर्षीय रानी और वहीं के मोनू शामिल हैं। इसके अलावा बुधवार को शिमला बाईपास से तीन साल के बच्चे का शव मिला। रायपुर क्षेत्र की सौंग नदी से भी दो अज्ञात युवकों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी उम्र लगभग 35 और 40 साल बताई जा रही है। विकासनगर में भी एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी सामने आई है।

62 सड़कें और आठ पुल क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

आपदा से सड़क और पुलों का नेटवर्क भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में कुल 62 सड़कें और आठ पुल क्षतिग्रस्त हुए। पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी दी कि इनमें से 35 सड़कों को चालू कर दिया गया है, जबकि शेष 27 पर काम जारी है।

मसूरी-धनोल्टी और कैंपटी मार्ग पर दोबारा शुरू हुई आवाजाही

भूस्खलन के चलते अवरुद्ध मसूरी-धनोल्टी और मसूरी-कैंपटी मार्ग को बुधवार को फिर से खोल दिया गया। वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास बैली ब्रिज का निर्माण देर रात पूरा होने के बाद रात 9:45 बजे से यातायात बहाल कर दिया गया।

फुलेत गांव में चल रहा बचाव कार्य

मालदेवता से लगभग 20 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच बसे फुलेत गांव में बुधवार सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। यहां पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण में लगे सहारनपुर के छह श्रमिक लापता हैं। इनमें सचिन, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, श्यामलाल, मिथुन और विकास शामिल हैं। एसडीआरएफ की टीम बुधवार रात वहीं रुकी रही ताकि गुरुवार सुबह से फिर से अभियान शुरू किया जा सके।

प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

आपदा से प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर स्थानांतरित किया गया है। कार्लीगाड़ के 60 ग्रामीणों को हिलायन व्यूज, सेरागांव के 32 लोगों को ईरा रिजॉर्ट और कुल्हान के 76 निवासियों को हिल व्यू होटल में शिफ्ट किया गया है।

आदि कैलास यात्रा को फिर से मिली हरी झंडी, 211 परमिट जारी

लगातार खराब मौसम के चलते रोकी गई आदि कैलास यात्रा को बुधवार से दोबारा शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने यात्रियों के लिए 211 इनर लाइन परमिट जारी किए हैं। यात्रा 15 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए इसे टाल दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती