न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मिला विस्फोटक सामग्री का जखीरा, स्कूल परिसर की झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में राजकीय विद्यालय की झाड़ियों से 161 जिलेटिन स्टिक बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विस्फोटक सामग्री सुरक्षित रूप से जब्त की गई। मामले की जांच जारी है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ Explosives Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Nov 2025 1:01:12

अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मिला विस्फोटक सामग्री का जखीरा, स्कूल परिसर की झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के परिसर में घनी झाड़ियों के भीतर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छुपी हुई मिली। पुलिस द्वारा बरामद की गई इस सामग्री में कुल 161 जिलेटिन की बेलनाकार स्टिक शामिल थीं, जिन्हें बेहद सावधानी से झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था।

स्कूल के प्रांगण में मिला संदिग्ध पैकेट

यह मामला तब उजागर हुआ जब स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य, सुभाष सिंह, सुबह निरीक्षण के दौरान झाड़ियों के बीच कुछ संदिग्ध पैकेटों पर नजर पड़ी। स्थिति को गंभीर मानते हुए उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट और लोमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर तलाशी शुरू की।

दो जिलों की टीमें जुटीं, डॉग स्क्वॉड भी सक्रिय

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों से बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। मौली और रैम्बो नामक प्रशिक्षित डॉग्स ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ली, जिसके बाद पहली जगह से कुछ पैकेट मिले और लगभग 20 फीट आगे दूसरी जगह से भी अतिरिक्त पैकेट बरामद हुए।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बम निरोधक दल ने बरामद सभी जिलेटिन स्टिक को एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सील कर दिया। पुलिस ने इस मामले में Explosive Substances Act 1908 की धारा 4(A) और बीएनएस की धारा 288 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही बरामद सामग्री के स्रोत और उद्देश्य का पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सार्वजनिक सुरक्षा प्रभावित न हो।

जिलेटिन स्टिक का क्या होता है उपयोग?

जिलेटिन स्टिक एक शक्तिशाली विस्फोटक पदार्थ होता है, जिसका उपयोग आमतौर पर खनन, सड़क निर्माण, पर्वत काटने, सुरंग निर्माण और नियंत्रित विस्फोटों में किया जाता है। इन स्टिकों में नाइट्रोग्लिसरीन सहित कई रासायनिक तत्व होते हैं, जो इन्हें अत्यधिक संवेदनशील और खतरनाक बनाते हैं। इन्हें डेटोनेटर और फ्यूज के साथ जोड़कर विस्फोट कराया जाता है। जरा-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

बिना अनुमति जिलेटिन रखना अपराध

भारत में जिलेटिन स्टिक को रखना, ढोना या संग्रह करना बिना लाइसेंस के पूरी तरह से अवैध है। Explosives Act, 1908 इसके लिए कड़े प्रावधान लागू करता है। ऐसी सामग्री का अवैध भंडारण गंभीर अपराध माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत