न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंधविश्वास का खौफनाक नतीजा, जादू-टोना के शक में दंपत्ति पर हमला, पत्नी की मौत

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 10:00:40

अंधविश्वास का खौफनाक नतीजा, जादू-टोना के शक में दंपत्ति पर हमला, पत्नी की मौत

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश): ओबरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अंधविश्वास के चलते एक दंपत्ति पर धारदार हथियार और लाठियों से हमला किया गया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव की है, जहां 57 वर्षीय बाबूलाल खरवार अपनी पत्नी 52 वर्षीय रजवंती खरवार के साथ रह रहे थे। मृतका की बेटी शांति के मुताबिक, पड़ोसियों को संदेह था कि उसके माता-पिता तांत्रिक गतिविधियों यानी जादू-टोना करते हैं। इसी शक ने गुरुवार को एक भयावह रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि तीन से चार लोगों ने मिलकर पहले लाठी-डंडों से दंपत्ति पर हमला किया और फिर धारदार हथियार से वार कर दिए। इस दौरान रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबूलाल बुरी तरह घायल हो गए। हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर हालत में बाबूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने जानकारी दी कि घटना के मुख्य आरोपी गुलाब खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंधविश्वास बना जानलेवा

यह घटना एक बार फिर इस बात को उजागर करती है कि अंधविश्वास किस तरह लोगों की सोच पर हावी होकर हिंसा का रूप ले सकता है। जादू-टोना के संदेह में हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह