न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सितारगंज: कोचिंग जाते समय छात्र की दर्दनाक मौत, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सिर कुचला

सितारगंज में आईलेट्स कोचिंग जा रहे कक्षा 11 के छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र का सिर कुचल गया, घटना से इलाके में मातम।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 10:34:16

सितारगंज: कोचिंग जाते समय छात्र की दर्दनाक मौत, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सिर कुचला

सितारगंज। उच्च शिक्षा और विदेश जाने के सपने संजोए एक होनहार छात्र की सड़क हादसे में बेहद दर्दनाक मौत हो गई। आईलेट्स की कोचिंग लेने जा रहे कक्षा 11 के छात्र को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में छात्र का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जिला पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नवदिया हरैया निवासी 18 वर्षीय नवजोत सिंह, पुत्र जसवंत सिंह, शनिवार सुबह बाइक से सितारगंज स्थित आईलेट्स कोचिंग सेंटर जा रहा था। जैसे ही वह गुरु का ताल आगरा गुरुद्वारा के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि नवजोत संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरते ही वह ट्रॉली के नीचे आ गया और ट्रॉली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। छात्र को तत्काल गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल, सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि नवजोत गांव मझौला स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ विदेश जाकर भविष्य संवारने की तैयारी कर रहा था, इसी उद्देश्य से आईलेट्स की कोचिंग ले रहा था। उसके पिता जसवंत सिंह विदेश में नौकरी करते हैं और हाल ही में घर लौटे थे। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां सदमे में हैं, जबकि बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन