नैनीताल–
वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामनगर क्षेत्र में UP के टूरिस्ट की पिटाई। आरोप है कि ये टूरिस्ट रिजॉर्ट के पास दुकान पर सामान लेने गया। वहां बैठी लड़कियों को अपना मोबाइल नंबर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्थानीय लोग आरोपी की धुनाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और युवक को हिरासत में लिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती ने युवक पर फोन नंबर मांगने और पिस्टल दिखाने का आरोप लगाया है।
निकली पिस्टल नहीं, बल्कि लाइटर
हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास असली हथियार नहीं था, बल्कि वह पिस्टलनुमा लाइटर था। युवक उसी से सिगरेट जला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। वहीं युवती ने भी बाद में बयान दिया कि वह भ्रमित हो गई थी, इसलिए उसने तहरीर दर्ज नहीं कराई।
ग्रामीणों की नाराज़गी और चेतावनी
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में बाहरी पर्यटक ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से सख्ती बरतने की मांग की है ताकि इलाके का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।















