न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Blast: देहरादून में सुरक्षा चेकिंग के दौरान यूपी विधायक की कार सीज, हटाए वीआईपी बोर्ड और हूटर

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देहरादून पुलिस ने सुरक्षा चेकिंग के दौरान यूपी विधायक देवेंद्र कुमार की काली फिल्म लगी सफारी कार सीज कर ली। वाहन से वीआईपी बोर्ड, हूटर और काली फिल्म हटाई गई। चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 12:41:39

Delhi Blast: देहरादून में सुरक्षा चेकिंग के दौरान यूपी विधायक की कार सीज, हटाए वीआईपी बोर्ड और हूटर

देहरादून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के विधायक देवेंद्र कुमार की काली फिल्म लगी सफारी कार को सीज कर लिया है। कार उनके बेटे द्वारा चलाई जा रही थी और उसमें विधायक का बोर्ड एवं हूटर भी लगाया गया था। पुलिस ने वाहन से वीआईपी पट्टिका, हूटर और काली फिल्म हटाते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट की घटना को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

संदिग्ध वाहन को रोका गया

चेकिंग के दौरान मंगलवार को वसंत विहार पुलिस ने एक संदिग्ध सफारी वाहन को रोककर उसकी जांच की। वाहन के आगे विधायक का बोर्ड लगा हुआ था, और शीशों पर काली फिल्म तथा वाहन में हूटर मौजूद था। वाहन की जांच के दौरान वहां कोई विधायक मौजूद नहीं था। चालक ने खुद को विधायक का पुत्र बताया, जो देहरादून के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।

नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने की कार्रवाई

सुरक्षा कारणों और नियमों का उल्लंघन होने के चलते पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को सीज कर लिया। वाहन से विधायक का बोर्ड, शीशों की काली फिल्म और हूटर हटा दिए गए। इसके साथ ही चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

एसएसपी का कड़ा संदेश

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि किसी भी वाहन में भ्रामक बोर्ड, अवैध उपकरण या वीआईपी चिन्हों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी