न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का खतरनाक सपना देख रहा था छांगुर बाबा, करीबी मोहम्मद अहमद के खुलासे ने मचाया हड़कंप

धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का बड़ा राज उजागर हुआ है। करीबी मोहम्मद अहमद ने बताया कि बाबा भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहता था। पीड़िता ने भी प्रमुख सचिव से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 7:03:45

भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का खतरनाक सपना देख रहा था छांगुर बाबा, करीबी मोहम्मद अहमद के खुलासे ने मचाया हड़कंप

देश में अवैध धर्मांतरण का एक खौफनाक चेहरा बन चुका जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा अब कानून के शिकंजे में है, लेकिन उसके इरादों की गहराई और नेटवर्क की जड़े कितनी दूर तक फैली हैं, इसका अंदाजा अब उसके करीबी मोहम्मद अहमद के चौंकाने वाले खुलासों से लग रहा है। एक आम इंसान की शक्ल में छुपा यह शातिर, देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का सपना पाले बैठा था।

मोहम्मद अहमद ने खोले राज – बाबाओं के चोले में छिपे इरादे

छांगुर बाबा के बेहद करीबी रहे मोहम्मद अहमद ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि बाबा का मकसद हिंदुस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बनाना था। उसने इसके लिए एक संगठित 'फौज' खड़ी कर ली थी, जो खास रणनीति से लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का काम करती थी। मोहम्मद अहमद का दावा है कि वह बाबा से 2023 में मिला था और केवल जमीन के सिलसिले में 49.80 लाख रुपये लिए थे, लेकिन विवाद के बाद वह अलग हो गया।

पीड़िता की दर्दभरी आपबीती – छल, धोखा और मजबूरी का इस्तेमाल

जिस महिला का धर्मांतरण कराया गया था, उसने प्रमुख सचिव से मिलकर इस पूरे जाल को तोड़ने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि कैसे एक महिला उसे बाबा के पास लेकर गई, जहां रूहानी ताकतों की झूठी कहानियों में उलझाकर उसका माइंड वॉश किया गया। वहां मौजूद नीतू उर्फ नसरीन ने बाबा को अल्लाह से जुड़ा बताया और उसकी ताकतों का बखान किया।

पीड़िता ने खुलासा किया कि छांगुर बाबा और उसका गिरोह सिर्फ प्रेम जाल ही नहीं, बल्कि मजबूरी में फंसे लोगों को भी टारगेट करता था। ऐसे लोगों को पैसे देकर उनकी मदद की जाती थी ताकि बाबा की ‘मसीहा’ जैसी छवि बनाई जा सके और धीरे-धीरे उन्हें धर्मांतरण की तरफ धकेला जा सके।

अब टूट रहा है छांगुर का फर्जी साम्राज्य

बाबा का खुदा से जुड़ने का दावा अब कानून के सवालों में उलझ चुका है। जांच एजेंसियां उसकी फंडिंग, नेटवर्क और स्लीपर सेल की कड़ियों को जोड़ रही हैं। माना जा रहा है कि बाबा के साथ उसके पूरे नेटवर्क की पोल खुलने वाली है और जल्द ही इस मामले से जुड़े हर चेहरा कानून की गिरफ्त में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया