न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अखिलेश को सत्ता की बेकरारी, लेकिन हमने लगा दिया 'नो एंट्री' का बोर्ड; ओपी राजभर का तीखा वार

जौनपुर में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने की बेचैनी में अखिलेश रातभर जागते हैं, लेकिन क्षेत्रीय दलों ने उनके लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 9:47:50

अखिलेश को सत्ता की बेकरारी, लेकिन हमने लगा दिया 'नो एंट्री' का बोर्ड; ओपी राजभर का तीखा वार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार (30 जून) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बेहद तल्ख अंदाज़ में कहा कि अखिलेश सत्ता में लौटने के लिए बेकरार हैं, लेकिन हमने और अन्य क्षेत्रीय दलों ने पहले ही उनके रास्ते में ‘नो एंट्री’ का बोर्ड टांग दिया है।

जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात के दौरान ओपी राजभर का मूड बेहद स्पष्ट था। सुभासपा अध्यक्ष ने जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र में अमरेथुआ, नौली सहित तीन स्थानों पर आयोजित पार्टी बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सपा प्रमुख पर व्यंग्य करते हुए कहा, ‘अखिलेश यादव सत्ता के लिए रातभर करवटें बदलते हैं, बेचैनी उनकी नींद उड़ा देती है, लेकिन हम सबने मिलकर उन्हें रोकने की तैयारी कर ली है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी के साथ मिलकर अखिलेश के लिए अब कोई रास्ता नहीं छोड़ा है।

पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूती देने की बात

बैठक के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सुभासपा की भूमिका निर्णायक होगी, इसलिए अब हर कार्यकर्ता को गांव-गांव, गली-गली तक संगठन को मज़बूत करना होगा। उन्होंने कहा कि ‘हर बूथ, सबसे मजबूत’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा।

सपा सरकार पर गंभीर आरोप

उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल को हिंसा और अव्यवस्था का दौर बताते हुए कहा, 'सपा शासन में 800 से ज्यादा दंगे हुए, जबकि बीजेपी के शासन में पिछले 8 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ।' उन्होंने कहा कि जनता को अब यह फर्क समझना होगा कि किस शासन में शांति रही और किसमें अराजकता।

इटावा और प्रयागराज की घटनाओं पर भी बोले राजभर

हाल ही की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने साफ कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने की इजाज़त किसी को नहीं है। चाहे कोई भी हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी को बताया एकजुट

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 'मित्र' कहे जाने पर पूछे गए सवाल पर ओपी राजभर ने कहा, 'बीजेपी में सब कुछ ठीक है, पार्टी पूरी तरह संगठित और एकजुट है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल