न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SMS अस्पताल में बनेगा दुनिया का दूसरा इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी, वापस उग सकेंगे सिर के झड़ते बाल

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 7 करोड़ रुपये की लागत से देश का दूसरा इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी तैयार, जिसमें झड़ते बाल वापस उगाने, मस्से हटाने, अनचाहे बाल हटाने और पिगमेंटेशन का इलाज संभव होगा। लेजर और कॉस्मेटिक प्रोसीजर सेंटर जनवरी 2026 से शुरू होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Nov 2025 7:26:10

SMS अस्पताल में बनेगा दुनिया का दूसरा इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी, वापस उग सकेंगे सिर के झड़ते बाल

जयपुर: एसएमएस अस्पताल में 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी में जल्द ही मरीजों का इलाज शुरू होने वाला है। फिलहाल, सेंटर में लेजर और कॉस्मेटिक प्रोसीजर की पूरी सुविधा तो मौजूद है, लेकिन आवश्यक क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण अभी इसे ऑपरेशन में नहीं लाया जा सका है। यह सेंटर आधुनिक मशीनों और उपकरणों से लैस है और इसमें त्वचा संबंधी लगभग सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध होगा। हालांकि, कॉस्मेटिक प्रोसीजर के लिए मरीजों से एक निश्चित शुल्क लिया जाएगा।

लेजर और कॉस्मेटिक प्रोसीजर सेंटर की खासियतें

नए सेंटर में झड़ते बालों को वापस उगाने, चेहरे के मस्से हटाने, अनचाहे बालों को हटाने और सफेद दाग (विटिलिगो) का इलाज एक्साइमर तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा जन्मजात दाग-धब्बे, टैटू और पिगमेंटेशन का भी उपचार किया जाएगा।

डॉ. दीपक माथुर, चर्म रोग विभागाध्यक्ष, के अनुसार यह देश का पहला और दुनिया का दूसरा ऐसा सेंटर होगा। इससे पहले केवल लंदन में ऐसा केंद्र मौजूद है। सेंटर में प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा (PRP) के जरिए बालों की ग्रोथ बढ़ाने और घाव भरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

कॉस्मेटिक प्रोसीजर पर शुल्क

डॉ. माथुर ने बताया कि कॉस्मेटिक से जुड़े उपचार निशुल्क नहीं होंगे, लेकिन शुल्क प्राइवेट सेक्टर की तुलना में काफी कम होगा। जहां निजी अस्पताल में इस तरह के इलाज पर 50-60 हजार रुपये खर्च होते हैं, वहीं एसएमएस अस्पताल में कॉस्मेटिक सर्जरी की कीमत 3 से 6 हजार रुपये के बीच होगी।

उपलब्ध इलाज की सूची

त्वचा से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज

- बाल झड़ने का कारण पता करना और उन्हें वापस उगाना

- अनचाहे बाल हटाना

- चेहरे के गड्ढे भरना, मस्से हटाना

- बॉडी टैटू, जन्मजात दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन का इलाज

- सामान्य चर्म रोगों का उपचार

सेंटर की तैयारी और भविष्य की योजना


सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि यह सेंटर एडवांस लेजर और कॉस्मेटिक प्रोसीजर की दृष्टि से अत्याधुनिक होगा। यहां डॉक्टर्स को ट्रेनिंग भी दी जाएगी और लगभग सभी प्रकार के चर्म रोगों का इलाज एक ही स्थान पर संभव होगा। मशीनों और उपकरणों की खरीदारी पूरी हो चुकी है, फर्नीचर इंस्टालेशन जारी है और जनवरी 2026 तक सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला