न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC परीक्षा कैलेंडर जारी: अगस्त से दिसंबर 2025 तक होंगी 139 परीक्षाएं, 2026 की 5 बड़ी भर्तियों की तिथियां भी घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2025 के लिए अपने वार्षिक भर्ती कैलेंडर को अपडेट करते हुए अगस्त से दिसंबर माह के बीच कुल 139 परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की है। वहीं आयोग ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित पांच बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 12:58:36

RPSC परीक्षा कैलेंडर जारी: अगस्त से दिसंबर 2025 तक होंगी 139 परीक्षाएं, 2026 की 5 बड़ी भर्तियों की तिथियां भी घोषित

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2025 के लिए अपने वार्षिक भर्ती कैलेंडर को अपडेट करते हुए अगस्त से दिसंबर माह के बीच कुल 139 परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की है। वहीं आयोग ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित पांच बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं। इससे पहले जनवरी से जुलाई 2025 के पहले पखवाड़े तक आयोग द्वारा 20 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि जुलाई के अंत तक तीन और परीक्षाएं कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दिसंबर 2024 में ही वर्ष 2025 के लिए 162 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। अब इन परीक्षाओं में से बड़ी संख्या में परीक्षाएं अगस्त से दिसंबर 2025 के दौरान होने वाली हैं। इसके तहत विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रियाएं तेज होंगी और युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए अधिक अवसर मिलेंगे।

2026 की इन पांच प्रमुख भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी घोषित

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि वर्ष 2026 में अप्रैल से जुलाई के बीच निम्नलिखित प्रमुख भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी:

—सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (1015 पद) – परीक्षा की तिथि: 5 अप्रैल 2026

—पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) और सहायक कृषि अभियंता (281 पद) – परीक्षा की तिथि: 19 अप्रैल 2026

—प्राध्यापक एवं कोच (3225 पद) – परीक्षा तिथियां: 31 मई से 16 जून 2026 तक

—वरिष्ठ अध्यापक (6500 पद) – परीक्षा तिथियां: 12 से 18 जुलाई 2026 तक

इन तिथियों की घोषणा से लाखों प्रतियोगी छात्रों को अपनी तैयारी को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

29 और 30 जुलाई को होंगी तीन महत्वपूर्ण परीक्षाएं

RPSC आगामी 29 और 30 जुलाई 2025 को तीन महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षाएं आयोग के पूर्व घोषित कैलेंडर के अनुसार निर्धारित की गई हैं।

29 जुलाई 2025 को दो परीक्षाएं आयोजित होंगी:

—सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक – असिस्टेंट फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर पद की परीक्षा।

—दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक – ग्रुप इंस्ट्रक्टर, सर्वेयर तथा असिस्टेंट अप्रेंटिशिप एडवाइजर ग्रेड-II परीक्षा।

30 जुलाई 2025 को:

—सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक – वाइस प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट ITI पद की परीक्षा होगी।

सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले अपना प्रवेश पत्र RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

इस विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के माध्यम से आयोग ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में विभिन्न सरकारी पदों की रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज़ गति से आगे बढ़ेगी। इससे राजस्थान के लाखों युवा प्रतियोगियों को अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?